लाइव न्यूज़ :

ईरान सहित पांच देशों ने अगले साल भारत में होने वाले महिला एशियाई कप के लिए क्वालीफाई किया

By भाषा | Updated: September 28, 2021 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर इंडोनेशिया और पदार्पण कर रहे ईरान सहित पांच देशों ने अगले साल जनवरी-फरवरी में भारत में होने वाले एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

इंडोनेशिया ने ताजिकिस्तान के दुशांबे में चल रहे क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के ग्रुप सी में सोमवार को शीर्ष स्थान हासिल करके पांचवीं बार टूर्नामेंट में जगह बनाई जबकि ईरान ने पहली बार क्वालीफाइंग में हिस्सा लेते हुए ग्रुप जी में शीर्ष स्थान हासिल किया।

पूर्व चैंपियन थाईलैंड, दक्षिण कोरिया और फिलिपीन्स ने भी 12 टीमों की इस शीर्ष महाद्वीपीय महिला प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया जिसका आयोजन 1979 के बाद दूसरी बार भारत में हो रहा है।

यह टूर्नामेंट आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले 2023 फीफा महिला विश्व कप के एशियाई क्वालीफिकेशन का अंतिम चरण भी होगा। टूर्नामेंट का आयोजन मुंबई, नवी मुंबई और पुणे में 20 जनवरी से छह फरवरी तक किया जाएगा।

ग्रुप ई में शीर्ष पर रही दक्षिण कोरिया की टीम 13वीं बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। टीम ने 2003 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया था।

फिलिपीन्स ने ग्रुप एफ में शीर्ष पर रहते हुए 10वीं बार टूर्नामेंट में जगह बनाई।

वर्ष 1983 के चैंपियन थाईलैंड ने ग्रुप एच में शीर्ष पर रहते हुए 17वीं बार टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया।

तीन अन्य टीमें ग्रुप ए, बी और डी की विजेता होंगी। भारत को मेजबान होने के नाते स्वत: क्वालीफिकेशन मिला है। भारत नौवीं बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा।

जापान, आस्ट्रेलिया और चीन 2018 में हुए पिछले टूर्नामेंट के क्रमश: विजेता, उप विजेता और तीसरे स्थान की टीम के रूप में पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

टूर्नामेंट का आयोजन पहले अहमदाबाद, भुवनेश्वर और नवी मुंबई में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी को देखते हुए आयोजन स्थलों में बदलाव किया गया।

अहमदाबाद और भुवनेश्वर को मेजबान की सूची से हटाया गया और उसकी जगह मुंबई और पुणे को जोड़ा गया जिससे कि टीमों को कम से कम यात्रा करनी पड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!