लाइव न्यूज़ :

FIH Women’s Hockey Olympic Qualifiers: न्यूजीलैंड ने इटली को 3-1 से रौंदकर पांचवां स्थान हासिल, चिली ने चेक गणराज्य को 1-0 से कूटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2024 15:59 IST

FIH Women’s Hockey Olympic Qualifiers: न्यूजीलैंड के लिये रोस टिनान ने सातवें मिनट में, कप्तान ओलिविया मैरी ने 10वें और हन्नाह कोटेर ने 31वें मिनट में गोल दागे।

Open in App
ठळक मुद्देइटली के लिये एकमात्र गोल इवाना पेसिना ने 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दागा।न्यूजीलैंड ने अपेक्षा के अनुरूप पहले ही मिनट से आक्रामक हॉकी खेली।न्यूजीलैंड को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर टिनान ने रिबाउंड पर गोल किया।

FIH Women’s Hockey Olympic Qualifiers: पहले तीन क्वार्टर में तीन गोल करके न्यूजीलैंड ने एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में शुक्रवार को इटली को 3- 1 से हराकर पांचवां स्थान हासिल किया। न्यूजीलैंड के लिये रोस टिनान ने सातवें मिनट में, कप्तान ओलिविया मैरी ने 10वें और हन्नाह कोटेर ने 31वें मिनट में गोल दागे।

इटली के लिये एकमात्र गोल इवाना पेसिना ने 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दागा। न्यूजीलैंड ने अपेक्षा के अनुरूप पहले ही मिनट से आक्रामक हॉकी खेली जिसका फायदा तीसरे मिनट में पहले पेनल्टी कॉर्नर के रूप में मिला लेकिन उस पर गोल नहीं हो सका। चार मिनट बाद न्यूजीलैंड को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर टिनान ने रिबाउंड पर गोल किया।

तीन मिनट बाद मैरी ने फील्ड गोल करके न्यूजीलैंड की बढ़त दुगुनी कर दी। इस बीच इटली के लिये इवाना ने पेनल्टी कॉर्नर को तब्दील किया। तीसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में न्यूजीलैंड ने कोटेर के गोल पर बढत फिर दुगुनी कर ली।

फर्नांडो विलिग्रान के पेनल्टी स्ट्रोक पर किये गए गोल की मदद से चिली ने चेक गणराज्य को 1- 0 से हराकर एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में सातवां स्थान हासिल किया। चिली भले ही पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर सका लेकिन विश्व रैंकिंग में 22वें स्थान पर काबिज टीम के लिये यह जीत हौसला बढ़ाने वाली रही होगी।

यह चिली की चेक टीम पर दूसरी ही जीत है जिसे उसने पूल चरण में 6 . 0 से हराया था। पहले क्वार्टर में चिली ने लगातार दबाव बनाया लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। दूसरे क्वार्टर में हाफटाइम से तीन मिनट पहले चिली को पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिस पर विलिग्रान ने गोल किया । इसके बाद दोनों टीमों ने रक्षात्मक खेल दिखाया और गोल नहीं हो सका।

टॅग्स :हॉकी इंडियाParisओलंपिकन्यूज़ीलैंडइटली
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम