FIFA World Cup qualifiers: विश्व चैंपियन अर्जेंटीना क्वालीफायर मैच में शीर्ष पर, पेरू को 2-0 से रौंदा, मेसी ने किया कमाल

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 18, 2023 02:14 PM2023-10-18T14:14:14+5:302023-10-18T14:16:01+5:30

FIFA World Cup qualifiers: दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग के मुकाबले अक्टूबर में जारी है। 36 वर्षीय खिलाड़ी ने 32वें मिनट में निकोलस गोंजालेज की सहायता के बाद एक शानदार शॉट के साथ गोल कर टीम को आगे किया।

FIFA World Cup qualifiers Argentina’s captain Lionel Messi double gives Argentina 2-0 win over Peru | FIFA World Cup qualifiers: विश्व चैंपियन अर्जेंटीना क्वालीफायर मैच में शीर्ष पर, पेरू को 2-0 से रौंदा, मेसी ने किया कमाल

file photo

Highlightsएंज़ो फर्नांडीज के पास से एक शानदार फिनिश के साथ इसे 2-0 कर दिया। मेसी को दूसरे हाफ में हैट्रिक से वंचित कर दिया गया। उरुग्वे ने ब्राजील को 2-0 से हराया।

FIFA World Cup qualifiers: विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए पेरू को 2-0 से मात दी। 2026 विश्व कप क्वालीफायर मैच चल रहा है। स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी ने दोनों गोल किया। मेसी ने साबित कर दिया कि वह पूरी फिटनेस में वापस आ गए हैं।

मांसपेशियों की समस्या के कारण हाल ही में कई मैच से मेसी बाहर थे। पराग्वे पर 1-0 की जीत में भी शामिल रहे। हाल में बोलीविया को 3-0 से हराया था। दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग के मुकाबले अक्टूबर में जारी है। 36 वर्षीय खिलाड़ी ने 32वें मिनट में निकोलस गोंजालेज की सहायता के बाद एक शानदार शॉट के साथ गोल कर टीम को आगे किया।

10 मिनट बाद एंज़ो फर्नांडीज के पास से एक शानदार फिनिश के साथ इसे 2-0 कर दिया। मेसी को दूसरे हाफ में हैट्रिक से वंचित कर दिया गया। ऑफसाइड के कारण उनके एक गोल को अस्वीकार कर दिया गया था। उरुग्वे ने ब्राजील को 2-0 से हराया, जिसमें नेमार को घुटने की गंभीर चोट के कारण मैदान छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

वेनेजुएला ने चिली को 3-0 से हराया, पराग्वे ने बोलीविया को 1-0 से हराया और इक्वाडोर ने कोलंबिया के खिलाफ 0-0 से ड्रा खेला। अर्जेंटीना शीर्ष पर बना हुआ है। पांच दिन बाद ब्राजील से भिड़ने से पहले 16 नवंबर को उरुग्वे की मेजबानी करेगा। क्वालीफायर के अगले दौर में पेरू का सामना बोलीविया और वेनेजुएला से होगा।

Web Title: FIFA World Cup qualifiers Argentina’s captain Lionel Messi double gives Argentina 2-0 win over Peru

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे