लाइव न्यूज़ :

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप टूर्नामेंट की निदेशक रोमा खन्ना ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: April 10, 2021 15:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल रोमा खन्ना शनिवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप और एएफसी महिला एशिया कप के टूर्नामेंट निदेशक पद से हट गयीं।

रोमा ने 2019 में अंडर-17 विश्व कप की बोली लगाने की प्रक्रिया की अगुआई की थी और बाद में उन्हें स्थानीय आयोजन समिति का टूर्नामेंट निदेशक नियुक्त किया गया था। उन्होंने अगले साल जनवरी में होने वाले एएफसी महिला एशिायई कप की बोली लगाने की प्रक्रिया में भी सफल अगुआई की थी।

रोमा ने शनिवार को जारी बयान में कहा, ‘‘मैं एआईएफएफ (अखिल भारतीय फुटबॉल संघ) और फीफा (अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संस्था) का मुझ पर भरोसा दिखाने के लिये शुक्रिया करना चाहूंगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में टूर्नामेंट की अगुआई करना सम्मानजनक रहा। मुझे स्थानीय आयोजन समिति द्वारा किये गये काम पर गर्व है और मैं टीम की शुक्रगुजार हूं, जो भारत में महिला फुटबॉल को बढ़ाने के प्रति समान दृष्टिकोण रखती है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में 2022 फुटबॉल और महिला खेलों के लिये बड़ा वर्ष होगा और मैं भारतीय महिला टीमों की चीयर करने के लिये बेकरार हूं। ’’

एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने कहा कि रोमा ने भारतीय फुटबॉल की प्रगति के लिये काफी योगदान किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘रोमा अब करीब 10 वर्षों से एआईएफएफ से जुड़ी हुई हैं और उन्होंने देश में फुटबॉल की प्रगति की ओर काफी काम किया है। ’’

भारत को फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी 2020 में दो से 21 नवंबर तक करनी थी लेकिन इसे कोविड-19 महामारी के कारण रद्द कर दिया गया जिससे फीफा ने 2022 में अगले चरण की मेजबानी की जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की।

एआईएफएफ फीफा के साथ मिलकर नया टूर्नामेंट निदेशक नियुक्त करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!