लाइव न्यूज़ :

FIDE World Cup Chess Tournament: शतरंज विश्व कप फाइनल में मात खा गए प्रज्ञानंद, वर्ल्ड नंबर एक मैग्नस कार्लसन ने मारी बाजी, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 24, 2023 18:12 IST

FIDE World Cup Chess Tournament: ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने फिडे विश्व कप फाइनल खेलने वाले विश्वनाथन आनंद के बाद दूसरे और सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बनकर भारतीय शतरंज के इतिहास का सुनहरा अध्याय लिख डाला।

Open in App
ठळक मुद्देप्रज्ञानंद 2023 FIDE विश्व कप के उपविजेता हैं!18 वर्षीय भारतीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी को बधाई!रजत पदक जीत लिया है।

FIDE World Cup Chess Tournament: भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेश बाबू प्रज्ञानंद शतरंज विश्व कप फाइनल में मात खा गए। फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने मात दी। कार्लसन ने 2023 FIDE विश्व कप जीत लिया है। भारतीय ग्रैंडमास्टर फिडे शतरंज विश्व कप फाइनल में बृहस्पतिवार को मैग्नस कार्लसन से पहला टाइब्रेक मुकाबला हार गए थे।

अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) ने ट्वीट किया, "प्रज्ञानंद 2023 FIDE विश्व कप के उपविजेता हैं! प्रभावशाली टूर्नामेंट के लिए 18 वर्षीय भारतीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी को बधाई! फाइनल में पहुंचने से पहले विश्व के 2 खिलाड़ी हिकारू नाकामुरा और तीसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारुआना को हराया था। रजत पदक जीत लिया है।

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद फिडे विश्व कप शतरंज के फाइनल में क्लासिकल मुकाबले बराबरी पर रहने के बाद दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से बृहस्पतिवार को टाइब्रेक में 1.5 - 0.5 से हार गए । दूसरा 25 प्लस 10 टाइब्रेक मुकाबला 22 चालों के बाद ड्रॉ रहा। नॉर्वे के महान खिलाड़ी कार्लसन ने पहला मुकाबला जीतने के बाद रक्षात्मक खेल दिखाया।

कार्लसन की विश्व कप में यह पहली जीत है लेकिन वह विश्व चैम्पियनशिप पांच बार जीत चुके हैं। उन्हें भारत के 18 वर्ष के प्रज्ञानंद से पहले टाइब्रेक मुकाबले में कड़ी चुनौती मिली और 45 चालों के बाद वह जीत सके। दूसरे मुकाबले में हालांकि उन्होंने दबदबा बनाया और आसानी से जीते। इससे पहले मंगलवार और बुधवार को दो क्लासिकल मुकाबले ड्रॉ रहे थे जिससे मुकाबला टाइब्रेक में खिंचा।

प्रज्ञाननंदा ने टूर्नामेंट में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारू नकामूरा और तीसरे नंबर के खिलाड़ी फेबियानो कारुआना को हराकर कार्लसन के खिलाफ फाइनल में जगह बनाई। इस टूर्नामेंट के बाद प्रज्ञाननंदा ने कैंडिडेट्स 2024 टूर्नामेंट में जगह बना ली जो कनाडा में होगा। वह बॉबी फिशर और कार्लसन के बाद इस टूर्नामेंट में जगह बनाने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

फिडे विश्व कप फाइनल तक का प्रज्ञानंद का सफर

भारत के 18 वर्ष के इस खिलाड़ी को फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने हराया

पहले दौर में बाय मिला

दूसरे दौर में फ्रांस के ग्रैंडमास्टर मैक्सिम लागार्डे को 1.5 . 0.5 से हराया

तीसरे दौर में चेक गणराज्य के ग्रैंडमास्टर डेविड नवारा को 1.5 . 0.5 से हराया

चौथे दौर में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी अमेरिका के हिकारू नकामूरा को 3 . 1 से मात दी

पांचवें दौर में हंगरी के फेरेंग बेरकेस को 1.5 . 0.5 से हराया

छठे दौर में हमवतन अर्जुन एरिगेसी को 5 . 4 से हराया

इटली-अमेरिका के ग्रैंडमास्टर और दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फेबियानो कारुआना को सेमीफाइनल में 3.5 . 2.5 से हराया

विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

फाइनल का पहला मुकाबला 35 चालों के बाद ड्रॉ रहा

दूसरा मुकाबला 30 चालों के बाद ड्रॉ रहा

मैग्नस कार्लसन ने टाइब्रेक में प्रज्ञानंद को हराया।

टॅग्स :शतरंजआर प्रज्ञानंदChess Federation of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभूपनाथ, गुलाम सुभानी और आसमा आकांक्षा ने मारी बाजी, केएस कॉलेज दरभंगा में ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

भारतDivya Deshmukh: दिव्य, अनुपम और अतुलनीय है दिव्या की उपलब्धि, विश्व चैंपियन का ताज रातोंरात हासिल नहीं हुआ

क्राइम अलर्टDivya Deshmukh: कौन हैं दिव्या देशमुख? भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर, जिन्होंने 2025 महिला शतरंज विश्व कप जीता

भारतदिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, कोनेरू हम्पी को हराकर जीता महिला विश्व कप 2025 का खिताब

भारतफिडे महिला विश्व कप फाइनलः कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख में खिताबी मुकाबला?, पहली बार भारतीय चैंपियन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!