लाइव न्यूज़ :

फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज : भारतीय ग्रैंडमास्टर शशिकिरण छठे दौर के बाद शीर्ष पर

By भाषा | Updated: November 2, 2021 11:13 IST

Open in App

रीगा (लाटविया), दो नवंबर भारतीय ग्रैंडमास्टर के शशिकिरण ने फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट के ओपन वर्ग के छठे दौर में रूस के अलेक्जेंडर रेडके को हराकर चार अन्य के साथ संयुक्त बढत हासिल कर ली ।

शशिकिरण ने रूस के युवा खिलाड़ी को 53 चालों में हराया । वह अलीरजा फिरोजा, अलेक्जेइ शिरोव, एवजेनी नाजेर और मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव के साथ 4 . 5 अंक लेकर शीर्ष पर हैं ।

सातवे दौर में उनका सामना लाग्रेव से होगा ।

महिला वर्ग में डी हरिका ने जॉर्जिया की निनो बास्टियाश्विली से ड्रॉ खेला और अब वह छह अन्य के साथ तीसरे स्थान पर है ।

पुरूषों में निहाल सरीन ने अपराजेय अभियान जारी रखते हुए चेक गणराज्य के डेविड नवारा को ड्रॉ पर रोका । वह 15 अन्य के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं ।

ओपन वर्ग में सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय पी हरिकृष्णा ने मथियास ब्लूबॉम के साथ ड्रॉ खेला । वहीं रौनक साधवानी ने हमवतन डी गुकेश को हराया । आर प्रज्ञानानंदा को रूस के अलेक्सा साराना ने और एस पी सेतुरमन को भी रूस के एंटोन डेमचेंको ने मात दी ।

हरिका और आर वैशाली ने ड्रॉ खेले जबकि वर्तिका अग्रवाल, पद्मिनी राउत और दिव्या देशमुख हार गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!