लाइव न्यूज़ :

कॉमनवेल्थ गेम्स में दिलाया था भारत को गोल्ड, ऋतु फोगाट ने लिया कुश्ती से संन्यास

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: February 26, 2019 20:08 IST

विश्व अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता ऋतु एमएमए में सिंगापुर की इवाल्व फाइट टीम से जुड़ गई हैं और वह विश्व चैंपियन खिलाडिय़ों की देखरेख में अभ्यास कर रही हैं। 

Open in App

भारत की युवा पहलवान और फोगाट बहनों में सबसे छोटी ऋतु ने कुश्ती से संन्यास लेकर मिक्स मार्शल आर्ट (एमएमए) में हाथ आजमाने का फैसला किया है। ऋतु के पिता और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच महावीर फोगाट ने इसकी पुष्टि की। 

उन्होंने बताया कि विश्व अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता ऋतु एमएमए में सिंगापुर की इवाल्व फाइट टीम से जुड़ गई हैं और वह विश्व चैंपियन खिलाडिय़ों की देखरेख में अभ्यास कर रही हैं। 

ऋतु ने बताया कि वह अपने नये करियर के लोकर काफी उत्साहित हैं और एमएमए में विश्व चैंपियन बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा सपना है कि मैं मिक्स मार्शल आर्ट में विश्व चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय बनूं। शुरू से ही मेरा मन में कुछ अलग करने का रहा है और इसलिए मैंने मिक्स मार्शल आर्ट में जाने का फैसला लिया। मैं फिलहाल सिंगापुर में एमएमए की ट्रेनिंग ले रही हूं।’’ 

बता दें कि अक्टूबर 2016 में, फोगाट ने लगातार दूसरी बार वार्षिक राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा जमाया था। उसी साल नवंबर में, उन्होंने सिंगापुर में आयोजित 48 किलो वर्ग की राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। ऋतु ने दिसंबर 2016 में, वह प्रो कुश्ती लीग नीलामी में सबसे महंगी महिला पहलवान बनी जिसने जयपुर निन्जास मताधिकार के साथ 36 लाख का करार किया था।

टॅग्स :रेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

विश्वHulk Hogan dies: WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!