लाइव न्यूज़ :

एफसी गोवा के रीडीम तलांग पर एक अतिरिक्त मैच का निलंबन लगा

By भाषा | Updated: December 2, 2020 14:51 IST

Open in App

मडगांव, दो दिसंबर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासनात्मक समिति ने बुधवार को मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ इंडियन सुपर लीग मैच के दौरान खतरनाक फाउल करने के लिये एफसी गोवा के रीडीम तलांग पर अतिरिक्त एक मैच का निलंबन लगाया।

एआईएफएफ ने पिछले हफ्ते 25 नवंबर को मैच में मुंबई के हर्नान संताना को जूते से गिराने के कारण लाल कार्ड दिये जाने के बाद तलांग को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। लाल कार्ड दिये जाने से उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगा था।

खिलाड़ी के कारण बताओ नोटिस पर फैसला जारी करते हुए एआईएफएफ संस्था ने तलांग को जानबूझकर प्रतिद्वंद्वी को चोट पहुंचाने का दोषी पाया।

आईएसएल ने बयान में कहा, ‘‘खिलाड़ी ने अपने जवाब में माफी मांग ली है लेकिन समिति के अनुसार जब प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी दर्द में था तो यह भावना पूरी तरह गायब थी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘समिति ने पाया कि खिलाड़ी का व्यवहार काफी खराब था इसलिये एआईएफएफ अनुशासनात्मक संहिता के अनुसार उन्हें एक अतिरिक्त मैच के लिये निलंबित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!