लाइव न्यूज़ :

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में नजरें बल्लेबाजों पर

By भाषा | Updated: October 25, 2021 15:02 IST

Open in App

दुबई, 25 अक्टूबर शुरूआती मैच हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में मंगलवार को आमने सामने होंगी तो बल्लेबाजों पर नजरें रहेंगी जिनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है ।

दक्षिण अफ्रीका को पहले मैच में आस्ट्रेलिया ने पांच विकेट से हराया जबकि वेस्टइंडीज को इंग्लैंड ने छह विकेट से मात दी ।

दोनों टीमों को खाता खोलने के लिये बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा ।

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर दोनों टीमें बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही । गत चैम्पियन वेस्टइंडीज 55 रन पर ढेर हो गई तो दक्षिण अफ्रीका ने 118 रन ही बनाये ।

दक्षिण अफ्रीका की शीर्षक्रम पर निर्भरता इतनी अधिक है कि एक बार शुरूआती बल्लेबाजों के आउट होने पर टीम दबाव में आ जाती है । एडेन मार्कराम ने पिछले मैच में 36 गेंद में 40 रन बनाये लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे । डेविड मिलर का खराब फॉर्म जारी रहा और अनुभवहीन मध्यक्रम कोई कमाल नहीं कर सका ।

दक्षिण अफ्रीका के पास कैगिसो रबाडा और एनरिच नॉर्किया के रूप में बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं जबकि स्पिन का मोर्चा तबरेज शम्सी और केशव महाराज ने संभाल रखा है । इंग्लैंड के खिलाफ मैच में कैरेबियाई बल्लेबाज स्पिनरों का सामना नहीं कर सके थे लिहाजा दक्षिण अफ्रीका के स्पिनरों से काफी उम्मीदें होंगी ।

दक्षिण अफ्रीका ने इस साल की शुरूआत में वेस्टइंडीज को श्रृंखला में हराया था ।

दूसरी ओर दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज को अपनी गलतियों से सबक लेना होगा । पहले मैच में क्रिस गेल को छोड़कर कोई बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका । चौका या छक्का जड़ने के प्रयास में उसके नौ बल्लेबाजों ने विकेट गंवाये । किसी ने पारी का सूत्रधार बनने की कोशिश नहीं की ।

गेंदबाजी में उसके पास अकील हुसैन जैसा खिलाड़ी है जिसने 24 रन देकर दो विकेट लिये । कीरोन पोलार्ड की टीम को रनरेट में भी सुधार करना होगा जो आखिरी चरण में काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है ।

टीमें :

वेस्टइंडीज: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरण, ड्वेन ब्रावो, रोस्टन चेज, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, शिमरोन हेटमायर, एविन लुईस, ओबेद मैककॉय, लेंडल सिमंस, रवि रामपॉल, आंद्रे रसेल, ओशेन थॉमस, हेडन वॉल्श जूनियर और अकील हुसैन।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), केशव महाराज, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, डब्ल्यू मुलडर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्किया, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रस्सी वैन डेर डूसन।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!