लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ के नेताओं ने तोक्यो ओलंपिक के आयोजन के लिए समर्थन दिया

By भाषा | Updated: May 27, 2021 18:26 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 27 मई (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) के दो शीर्ष अधिकारियों ने कोरोना वायरस महामारी के कारण जापान में इस साल जुलाई में होने वाले ओलंपिक के बढ़ते विरोध के बाद भी तोक्यो खेलों के लिए गुरुवार को समर्थन व्यक्त किया।

यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने ऑनलाइन तरीके आयोजीत यूरोपीय संघ-जापान शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधान मंत्री योशीहिदे सुगा के साथ इन खेलों पर चर्चा की।

मिशेल ने बैठक के बाद कहा, ‘‘उन्होंने (सुगा) हमें बताया कि वह सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के लिए अपने देश के अधिकारियों के साथ काम कर रहे है।’’

तोक्यो ओलंपिक का आयोजन पिछले साल होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण उसे एक साल के स्थगित कर दिया गया था। ओलंपिक खेलों को 23 जुलाई से शुरू होना है।

बैठक के संयुक्त बयान में नेताओं ने कहा कि वे निलंबित ओलंपिक के सुरक्षित तरीके से आयोजन का समर्थन करते है जिसे कोविड-19 को हराने में वैश्विक एकता के प्रतीक के रूप में देखा जाएगा।

डेर लेयेन, ‘‘ जाहिर है, हमने कहा है कि हम ओलंपिक खेलों का इंतजार कर रहे है।’’

जापान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे है और बहुत कम लोगों को अभी टीका लगा है। ओलंपिक को लेकर हुए जनमत में भाग लेने वाले 60 से 80 प्रतिशत लोग इन खेलों का विरोध कर रहे है।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने हालांकि साफ कर दिया है कि इन खेलों का आयोजन तय कार्यक्रम के मुताबिक होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!