लाइव न्यूज़ :

English Premier League: एर्लिंग हैलेंड के नाम अब तक 30 गोल, मैनचेस्टर सिटी ने साउथम्पटन को 4-1 से हराया, 72 अंक के साथ आर्सेनल नंबर एक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2023 22:09 IST

English Premier League: मैनचेस्टर सिटी ने खिताब की दौड़ में आर्सेनल पर दबाव बनाए रखा है। आर्सेनल ने हालांकि अंक तालिका के शीर्ष पर पांच अंक की बढ़त बना रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देजैक ग्रीलिश और जूलियन अल्वारेज ने दागे।आर्सेनल ने 29 मैच में 72 अंक हैं।दूसरे स्थान पर चल रहे मैनचेस्टर सिटी के इतने ही मैच में 67 अंक हैं।

English Premier League: एर्लिंग हैलेंड के दो गोल से मैनचेस्टर सिटी ने शनिवार को यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में साउथम्पटन के खिलाफ 4-1 की आसान जीत दर्ज की। सिटी के साथ पहले सत्र में खेल रहे हैलेंड के इन दो गोल के साथ मौजूदा सत्र में 30 गोल हो गए हैं।

टीम की ओर से दो अन्य गोल जैक ग्रीलिश और जूलियन अल्वारेज ने दागे। साउथम्पटन की ओर से एकमात्र गोल सेकोउ मारा ने किया। इस जीत के साथ मैनचेस्टर सिटी ने खिताब की दौड़ में आर्सेनल पर दबाव बनाए रखा है। आर्सेनल ने हालांकि अंक तालिका के शीर्ष पर पांच अंक की बढ़त बना रखी है।

आर्सेनल ने 29 मैच में 72 अंक हैं जबकि दूसरे स्थान पर चल रहे मैनचेस्टर सिटी के इतने ही मैच में 67 अंक हैं। आर्सेनल और सिटी के बाद शीर्ष चार में शामिल होने वाली दो टीम को लेकर भी जंग तेज हो गई है। शीर्ष चार में जगह बनाने की दौड़ में न्यूकासल, मैनचेस्टर यूनाईटेड और टोटेनहैम शामिल हैं।

न्यूकासल ने ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए डेविड राया के आत्मघाती गोल से 2-1 से जीत दर्ज की। न्यूकासल की ओर से एक अन्य गोल एलेक्सांद्र इसाक ने किया। मैनचेस्टर यूनाईटेड ने एवर्टन को 2-0 से हराया जबकि टोटेनहैम ने ब्राइटन को 2-1 से शिकस्त दी। तीसरे स्थान पर चल रहे न्यूकासल और मैनचेस्टर यूनाईटेड के समान अंक हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण न्यूकासल की टीम आगे है। टोटेनहैम के इन दोनों टीम ने तीन अंक कम है और वह पांचवें स्थान पर है।

टॅग्स :फुटबॉलमैनचेस्टर युनाइटेड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!