लाइव न्यूज़ :

English Premier League: शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल की यूरोपीय खिताब जीतने की उम्मीद चकनाचूर, लिस्बन ने पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2023 14:34 IST

English Premier League: लिस्बन ने पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले दूसरे चरण के मैच के नियमित समय में दोनों टीम 1-1 से बराबरी पर चल रही थी जिसके बाद शूटआउट का सहारा लिया गया। पहले चरण का मैच भी 2-2 से ड्रॉ रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देमैनचेस्टर यूनाइटेड ने रियाल बेटिस को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। यूनाइटेड ने पहले चरण का मैच 4-1 से जीता था।

English Premier League: इंग्लिश प्रीमियर लीग में शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल की यूरोपीय खिताब जीतने की उम्मीद तब चकनाचूर हो गई जब उसकी टीम को यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में स्पोटिंग लिस्बन से पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा।

लिस्बन ने पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले दूसरे चरण के मैच के नियमित समय में दोनों टीम 1-1 से बराबरी पर चल रही थी जिसके बाद शूटआउट का सहारा लिया गया। पहले चरण का मैच भी 2-2 से ड्रॉ रहा था।

इस बीच मैनचेस्टर यूनाइटेड ने रियाल बेटिस को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। यूनाइटेड ने पहले चरण का मैच 4-1 से जीता था। इस तरह से उसने 5-1 के कुल स्कोर से जीत दर्ज करके अगले दौर में प्रवेश किया। यूनाइटेड ने 2017 में यूरोपा लीग का खिताब जीता था।

अर्जेंटीना का मैत्री मैच देखने के लिए ऑनलाइन टिकट खरीदने को उमड़े 10 लाख प्रशंसक

अर्जेंटीना का विश्व चैंपियन बनने के बाद स्वदेश में पहला मैत्री मैच देखने के लिए 10 लाख से अधिक प्रशंसक ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए उमड़ पड़े। लियोनेल मेसी की टीम 23 मार्च को पनामा के खिलाफ ब्यूनस आयर्स के मोनुमेंटल डे नुनेज स्टेडियम में मैत्री मैच खेलेगी।

अर्जेंटीना के फुटबॉल संघ ने इस मैच के लिए 63000 टिकट बिक्री के लिए रखे थे जिनकी कीमत 57 अमेरिकी डॉलर से 240 अमेरिकी डॉलर रखी गई थी। टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू होने के कुछ समय बाद ही मैच के सभी टिकट बिक गए।

टिकटों की कीमतों ने आर्थिक संकट से जूझ रहे दक्षिण अमेरिका के इस देश में चर्चा शुरू हो गई है लेकिन इसके बावजूद सभी टिकट केवल दो घंटे में बिक गए। अर्जेंटीना 28 मार्च को सैंटियागो डेल एस्टेरो प्रांत में कुराकाओ के खिलाफ एक और मैत्री मैच खेलेगा। उस मैच के टिकट अभी उपलब्ध नहीं हैं।

टॅग्स :फुटबॉलमैनचेस्टर युनाइटेड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!