लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड ने श्रीलंका को टी20 श्रृंखला में हराया

By भाषा | Updated: June 25, 2021 12:20 IST

Open in App

कार्डिफ, 25 जून (एपी) सैम बिलिंग्स और लियाम लिविंगस्टोन के शानदार प्रदर्शन के दम पर शीर्षक्रम की नाकामी से उबरते हुए इंग्लैंड ने वर्षाबाधित दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला अपने नाम कर ली ।

इंग्लैंड ने 112 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय चार विकेट 36 रन पर गंवा दिये थे । बारिश के कारण बाद में लक्ष्य 18 ओवर में 103 रन कर दिया गया । बिलिंग्स और लिविंगस्टोन ने 48 गेंद में 54 रन की साझेदारी की ।

बिलिंग्स ने 24 और लिविंगस्टोन ने नाबाद 29 रन बनाये । सैम कुरेन 16 रन बनाकर नाबाद रहे । इंग्लैंड ने पांच विकेट और 11 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया ।

इससे पहले श्रीलंका की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 111 रन ही बना सकी थी । इंग्लैंड के लिये मार्क वुड और आदिल रशीद ने दो दो विकेट लिये ।

श्रीलंका के लिये कुसाल मेंडिस ने 39 गेंद में 39 रन बनाये । उनके अलावा कप्तान कुसाल परेरा (21) और इसुरू उडाना (19) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!