लाइव न्यूज़ :

भारत इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला के दौरान स्टेडियम की पूरी क्षमता के मुताबिक रह सकते है दर्शक

By भाषा | Updated: July 6, 2021 12:48 IST

Open in App

लंदन, छह जुलाई ब्रिटेन सरकार द्वारा कोविड-19 को लेकर लोगों के इकट्ठा होने से जुड़े सभी तरह प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी टेस्ट श्रृंखला के दौरान स्टेडियम में क्षमता के मुताबिक दर्शक मौजूद रह सकते हैं।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को पुष्टि की कि कोविड-19 लॉकडाउन से जुड़े सभी प्रतिबंध 19 जुलाई को समाप्त हो जाऐंगे। इसमें चेहरे पर मास्क लगाने के साथ अंदर तथा बाहर (इनडोर तथा आउटडोर) और खेल आयोजनों में दर्शकों की सीमा भी शामिल है।

स्काई स्पोर्ट्स के मुताबिक जॉनसन ने कहा, ‘‘ हम घर के अंदर और बाहर बैठक की संख्या पर लागू सभी कानूनी सीमाएं हटा देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम नाइटक्लब सहित सभी व्यवसायों को फिर से खोलने की अनुमति देंगे। हम ‘केयर होम’ लिए आगंतुकों की संख्या के साथ संगीत समारोहों, थिएटरों और खेल आयोजनों में भाग लेने वाले लोगों की संख्या की सीमा हटा देंगे।’’

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला चार अगस्त से नॉटिंघम में शुरू हो रही है। भारतीय खिलाड़ी फिलहाल ब्रेक पर हैं और 14 जुलाई को फिर से एक साथ इकट्ठा होंगे।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल पिछले महीने साउथम्पटन में सीमित दर्शकों की मौजूदगी में खेला गया था। इसमें उनकी मौजूदगी की ऊपरी सीमा 4,000 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!