लाइव न्यूज़ :

भारतीय मुक्केबाजी टीम से जुड़ा डॉक्टर कोरोना वायरस पॉजिटिव, अभ्यास के लिए एकत्र हुए सभी मुक्केबाज पाए गए निगेटिव

By भाषा | Updated: July 13, 2020 21:39 IST

भारतीय मुक्केबाजी टीम से जुड़े एक डॉक्टर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। प्रोटोकॉल के तहत मुख्य परिसर में आने से पहले उनकी कोरोना जांच हुई और वह पॉजिटिव पाए गए।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय मुक्केबाजी टीम से जुड़े एक डॉक्टर को सोमवार को कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया। पटियाला में अभ्यास के लिये एकत्र हुए सभी मुक्केबाज निगेटिव पाये गए हैं।

नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजी टीम से जुड़े एक डॉक्टर को सोमवार को कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया, जबकि पटियाला में अभ्यास के लिये एकत्र हुए सभी मुक्केबाज निगेटिव पाये गए हैं। इस मामले के बाद हालांकि प्रस्तावित शिविर स्थगित किया जा सकता है।

एशियाई खेलों के चैम्पियन और विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता अमित पंघाल समेत 11 मुक्केबाजों को आराम दिया गया है, क्योंकि ये सभी इसी डॉक्टर के साथ पृथकवास केंद्र पर थे। भारतीय खेल प्राधिकरण ने एक बयान में कहा, ‘‘डॉक्टर अमोल पाटिल पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान के मुख्य परिसर के बाद पृथकवास केंद्र में थे। प्रोटोकॉल के तहत मुख्य परिसर में आने से पहले उनकी कोरोना जांच हुई और वह पॉजिटिव पाए गए।’’

डॉक्टर के संपर्क में आए लोगों का किया जाएगा कोरोना टेस्ट

बयान में कहा गया, ‘‘उन्हें सरकारी कोविड केंद्र भेज दिया गया है। उनके संपर्क में आने वालों की जांच कल होगी। उनके साथ पृथकवास केंद्र में रहने वालों को एक सप्ताह और अलग रहना होगा।’’ मुक्केबाजों के टेस्ट निगेटिव आए हैं, लेकिन उनकी मंगलवार को फिर जांच होगी।

डॉक्टर में नहीं दिखे हैं कोरोना के कोई लक्षण

एक सूत्र ने बताया कि डॉक्टर पाटिल को कोई लक्षण नहीं है, हल्के लक्षण भी नहीं पाए गए और वह जल्दी ठीक हो जाएंगे। वह 2018 राष्ट्रमंडल खेलों से भारतीय टीम के साथ हैं। मुक्केबाजों को अगस्त में अभ्यास शुरू करना था।

यहां शिविर साइ की देखरेख में होना था, क्योंकि दिल्ली उच्च न्यायालय ने जिन 59 राष्ट्रीय महासंघों की मान्यता पर रोक लगा दी है, उनमें मुक्केबाजी महासंघ भी शामिल है। टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत के नौ मुक्केबाज क्वालीफाई कर चुके हैं, जिनमें से मेरीकॉम घर में ही अभ्यास करेंगी क्योंकि शिविर में भाग लेना वैकल्पिक था।

टॅग्स :मुक्केबाजीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!