लाइव न्यूज़ :

मिलिए आठ साल की उम्र में मेडल जीत रहे निशानेबाजी के ‘वंडर बॉय’से

By भाषा | Updated: August 25, 2019 17:17 IST

Divyansh Joshi: उत्तराखंड का आठ साल का निशानेबाज बेहद छोटी सी उम्र में ही निशानेबाजी में कमाल कर रहा है और उसका सपना एक महान निशानेबाज बनने का है

Open in App

नई दिल्ली, 25 अगस्त: आठ बरस की उम्र में जब हम उम्र बच्चे कार्टून या मोबाइल देखने में मसरूफ रहते है, पिथौरागढ़ का दिव्यांश जोशी निशानेबाजी रेंज पर कड़ी मेहनत करता है ताकि अपनी बहन की तरह भविष्य में भारत की पदक उम्मीद बन सके। भारत के सीमावर्ती पिथौरागढ़ जिले में कक्षा चार के छात्र दिव्यांश ने इंटर स्कूल और इंटर कालेज राज्य स्तरीय निशानेबाजी स्पर्धा में 50 मीटर राइफल प्रोन में स्वर्ण पदक जीता।

उनकी बड़ी बहन यशस्वी राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज है और अभी तक विभिन्न राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के टूर्नामेंटों में चार स्वर्ण समेत 16 पदक जीत चुकी हैं। अपने पिता मनोज जोशी के मार्गदर्शन में निशानेबाजी के गुर सीख रहे दोनों भाई-बहन ने अक्टूबर में भोपाल में होने वाले राष्ट्रीय स्कूली खेलों के लिये क्वॉलिफाई कर लिया है। यशस्वी ने 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण और 10 मीटर पिस्टल में कांस्य पदक जीता।

मनोज जोशी ने कहा ,‘‘पिछले एक साल से दिव्यांश ने अपनी बहन को देखकर निशानेबाजी शुरू की। लोग हैरान हो जाते थे कि बित्ती भर का लड़का राइफल कैसे उठा लेता है। वैसे वह प्रोन पोजिशन में खेलता है लेकिन अब ‘हैंड होल्ड’ करने लगा है। उसने 200 में से 168 अंक लेकर स्वर्ण जीता।’’

दिव्यांश जोशी के पिता ने बताया, कैसे करते हैं अभ्यास

‘पिस्टल किंग’ जसपाल राणा को अपना आदर्श मानने वाले दिव्यांश के शेड्यूल के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘ वैसे तो हमने घर में भी एक रेंज बनाई हुई है लेकिन फायर आर्म रेंज अलग है जहां कुल 13 बच्चे अभ्यास करते हैं। दिव्यांश सुबह एक घंटा और शाम को दो घंटा रेंज पर बिताता है और बहुत तेजी से सीख रहा है।’’

यह पूछने पर कि इतनी कम उम्र में खेल में पदार्पण करने से क्या पढाई बाधित नहीं होती, उन्होंने कहा ,‘‘ वह टीवी और मोबाइल से दूर रहता है जिससे अभ्यास का समय निकल पाता है। पढ़ाई पर असर तो पड़ता है लेकिन मैनेज हो जाता है। वैसे भी विदेशों में इसी उम्र से बच्चे तैयारी करने लगते हैं ताकि बड़े बेसिक्स मजबूत हो जायें। मैं भी उसी दिशा में इसे तैयार कर रहा हूं।’’

ओलंपिक में भारत ने निशानेबाजी में अभी तक एक स्वर्ण (अभिनव बिंद्रा 2008) , दो रजत (राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 2004 और विजय कुमार 2012) और एक कांस्य (गगन नारंग 2012) पदक जीता है। राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में भी निशानेबाजी में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है। जोशी की अकादमी में बच्चों को कोचिंग और उपकरण की सुविधा निशुल्क है लेकिन प्रायोजन के अभाव में वह ज्यादा बच्चों को प्रवेश नहीं दे पा रहे। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से वित्तीय सहायता की गुजारिश की है। अब तक उनके प्रशिक्षु राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर 25 से अधिक पदक जीत चुके हैं।

उन्होंने कहा,‘‘इस इलाके में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन हमारे पास संसाधन सीमित है। मैने पूर्व खेलमंत्री विजय गोयल से मदद मांगी थी। वित्तीय सहायता मिलने पर हम काफी होनहार निशानेबाज दे सकते हैं।’’ 

टॅग्स :निशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!