लाइव न्यूज़ :

धवन शून्य पर आउट लेकिन हिम्मत के शतक से दिल्ली ने झारखंड को हराया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 19:06 IST

Open in App

मोहाली, आठ दिसंबर अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन खाता भी नहीं खोल सके लेकिन हिम्मत सिंह के शानदार शतक की मदद से दिल्ली ने विजय हजारे ट्राफी ग्रुप सी के लीग मैच में बुधवार को झारखंड को छह विकेट से हरा दिया ।

पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने आठ विकेट पर 263 रन बनाये जिसमें कप्तान विराट सिंह ने 79 और कौशल सिंह ने 69 रन का योगदान दिया । दिल्ली के लिये प्रदीप सांगवान ने 46 रन देकर तीन विकेट चटकाये ।

जवाब में धवन को वरूण आरोन ने अनुकूल रॉय के हाथों लपकवाया । इसके बाद ध्रुव शोरे ने 82 गेंद में 64 और हिम्मत ने 124 गेंद में नाबाद 113 रन बनाये । दोनों ने दूसरे विकेट के लिये 127 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला । शोरे ने अपनी पारी में सात चौके लगाये जबकि हिम्मत ने 11 चौके और एक छक्का जड़ा ।

दिल्ली का स्कोर एक समय चार विकेट पर 183 रन था लेकिन हिम्मत और क्षितिज शर्मा (39 गेंद में नाबाद 43 रन) ने 81 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को तीन ओवर बाकी रहते जीत तक पहुंचाया ।

अन्य मैचों में सौराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश को 32 रन से और हैदराबाद ने हरियाणा को पांच विकेट से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!