लाइव न्यूज़ :

धनलक्ष्मी ने उषा का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ 200 मीटर रेस में मचाई सनसनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2021 20:04 IST

धनलक्ष्मी ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में हीट-2 में 23.26 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया.

Open in App
ठळक मुद्देधनलक्ष्मी ने भारत की पूर्व महिला धावक पीटी उषा के 23 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर नई उपलब्धि हासिल की है. देश की दिग्गज एथलीट उषा ने 1998 में फेडरेशन कप में 200 मीटर की दौड़ 23.30 सेकंड में पूर्ण की थी. असम की हिमा दूसरे स्थान पर रहीं जिन्होंने 24.39 सेकंड्स का समय निकाला.

पटियालाः एक दिन पहले दुती चंद जैसी दिग्गज धावक को पीछे छोड़कर 100 मीटर रेस जीतने वाली तमिलनाडु की धनलक्ष्मी ने गुरुवार को भारत की एक और दिग्गज महिला धावक को पीछे छोड़ा है.

पटियाला में खेले जा रहे फेडरेशन कप में धनलक्ष्मी ने भारत की पूर्व महिला धावक पीटी उषा के 23 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर नई उपलब्धि हासिल की है. धनलक्ष्मी ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में हीट-2 में 23.26 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया.

याद रहे कि देश की दिग्गज एथलीट उषा ने 1998 में फेडरेशन कप में 200 मीटर की दौड़ 23.30 सेकंड में पूर्ण की थी. हिमा को भी पछाड़ा इसी तरह धनलक्ष्मी इसी हिट-2 में देश की शीर्ष महिला धावकों में शुमार हिमा दास को भी पीछे छोड़ा. असम की हिमा दूसरे स्थान पर रहीं जिन्होंने 24.39 सेकंड्स का समय निकाला.

दिल्ली की सिमरनदीप 24.92 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं. आंध्र प्रदेश की मद्दाली सुप्रिया 25.03 सेंकंड्स के साथ चौथे और असम की ही हैप्पी गोगोई 26.71 सेकंड के साथ पांचवें स्थान पर रहीं. इन सभी ने फाइनल में जगह बना ली है.

इन सभी के अलावा हीट-1 में से अर्चना एस सुसीनद्रन, कर्नाटक की दानेश्वरी एटी और उत्तर प्रदेश की प्रवीणा तिवारी ने भी फाइनल में जगह बना ली है. इन सभी आठों खिलाड़ी शुक्र वार को फाइनल में हिस्सा लेंगी. सभी की नजरें ओलंपिक मार्क 22.80 को छूने और टोक्यो टिकट हासिल करने पर होंगी.

टॅग्स :पंजाबकेरलतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!