लाइव न्यूज़ :

दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 136 रन का लक्ष्य दिया

By भाषा | Updated: October 13, 2021 21:53 IST

Open in App

शारजाह, 13 अक्टूबर स्पिनर वरूण चक्रवर्ती की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में बुधवार को दिल्ली कैपिल्टस को पांच विकेट पर 135 रन पर रोक दिया ।

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे गए दिल्ली के बल्लेबाज धीमी पिच पर जूझते नजर आये जबकि केकेआर के गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लैंग्थ से गेंदबाजी की । सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 39 गेंद में 36 रन बनाये जबकि श्रेयस अय्यर 27 गेंद में 30 रन बनाकर नाबाद रहे ।

चक्रवर्ती ने 26 रन देकर दो विकेट लिये जबकि लॉकी फर्ग्युसन और शिवम मावी को एक एक विकेट मिला ।

पहले दो ओवर में सात डॉट गेंद के बाद दिल्ली ने तीसरे ओवर में 12 रन निकाले जिसमें पृथ्वी साव ने शाकिब अल हसन को छक्का भी जड़ा ।

धवन ने चौथे ओवर में सुनील नारायण को दो छक्के लगातार लगाये । दिल्ली ने इस ओवर में 14 रन बनाये । चक्रवर्ती ने खतरनाक होती दिख रही इस साझेदारी को तोड़कर साव को पहली ही गेंद पर पगबाधा आउट किया ।

फर्ग्युसन ने पहले दो ओवर में सिर्फ नौ रन दिये । दिल्ली ने पावरप्ले के ओवरों में एक विकेट पर 38 रन बनाये ।

बीच के ओवरों में मावी, नारायण और चक्रवर्ती ने किफायती गेंदबाजी की । धवन ने दसवें ओवर में एक चौका लगाकर दिल्ली को 65 रन तक पहुंचाया ।

गेंद नीचे की ओर रहने के कारण रन बनाना मुश्किल हो रहा था । ऐसे में मावी ने मार्कस स्टोइनिस को आउट करके दिल्ली को एक और झटका दिया । स्टोइनिस आईपीएल के यूएई चरण में दूसरा ही मैच खेल रहे थे ।

धवन भी 15वें ओवर में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए ।। चक्रवर्ती की गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट में शाकिब अल हसन ने डाइव लगाकर उनका कैच लपका ।

दिल्ली के तीन विकेट 15वें ओवर में 83 रन पर गिर चुके थे।कप्तान ऋषभ पंत छह रन बनाकर आउट हो गए । फर्ग्युसन की गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने उनका कैच लपका ।

इस बीच 17वें ओवर में चक्रवर्ती की गेंद पर शुभमन गिल ने शिमरोन हेटमायेर का कैच लपका लेकिन वह नोबॉल निकली । दिल्ली ने आखिरी तीन ओवर में 36 रन बनाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!