लाइव न्यूज़ :

पिता रिक्शा चालक मां नर्स, घर से दस रुपये लेकर चैंपियन बनने निकली थी भारत की यह तीरंदाज

By सुमित राय | Updated: June 13, 2018 10:25 IST

Deepika Kumari Birthday: दीपिका कुमारी के पिता एक रिक्शा चालक हैं और उनकी मां एक प्राइवेट नर्सिंग होम में काम करती हैं।

Open in App

तीरंदाज दीपिका कुमारी का जन्म 13 जून 1994 को रांची के एक छोटे से गांव रातू में हुआ था। कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली दीपिका साल 2011 और 2015 वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने तीन बार आर्चरी वर्ल्ड कप में जीत हासिल की है। हालांकि दीपिका के लिए यह सब आसान नहीं था, क्योंकि शुरुआती दिनों में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी।

पिता रिक्शा चालक और मां नर्स

बचपन से ही अभाव में पली-बढ़ी दीपिका ने जीवन में हर कदम पर काफी संघर्ष किया। दीपिका के पिता एक रिक्शा चालक हैं और उनकी मां एक प्राइवेट नर्सिंग होम में काम करती हैं। गरीबी लड़कर दीपिका आम भारतीय लड़कियों के लिए मिसाल बन चुकी हैं, लेकिन दीपिका ने शुरुआती दिनों में लकड़ी के बने तीर-धनुष से निशाना लगाना सिखा था।

सिर्फ 10 रुपये लेकर निकली थी चैंपियन बनने

दीपिका का सपना तीरंदाज बनने का था, लेकिन इसके लिए उनके पिता के पास न तो पैसा था और ना ही समय। अपने पहले टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए दीपिका को रांची से लोहरदगा जाने के लिए जब अपने पिता से 10 रुपये मांगे थे तब उन्होंने मना कर दिया। लेकिन दीपिका ने हार नहीं मानी और पिता को उनकी बात माननी पड़ी।

दीपिका के पिता के पास उस समय दस रुपए भी नहीं थे। हालांकि, बाद में उन्होंने कहीं से दीपिका को 10 रुपए दे दिए। इसके बाद उन्होंने यहां पार्टिसिपेट किया और जीत दर्ज की। यहां से दीपिका के स्टार बनने की शुरुआत हुई। इसके बाद दीपिका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

दीपिका की लाइफ बन सकती हैं फिल्म

जल्द ही दीपिका कुमारी के संघर्षपूर्ण जीवन पर फिल्म बन सकती है। इस मशहूर तीरंदाज की बायोग्राफी आकाशवाणी रांची के सुनील बादल लिख रहे हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में उनकी कई निर्माता-निर्देशकों से बात चल रही है। दीपिका के परिजनों से भी बातचीत हो चुकी है।

सिर्फ 22 की उम्र में पाया था पद्मश्री

दीपिका कुमारी को साल 2016 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। दीपिका इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी थीं।

साल 2006 में करियर की शुरुआत

शुरुआती दिनों में लकड़ी के तीर-धनुष से निशाना लगाने वाली दीपिका की तीरंदाजी की ट्रेनिंग की सही शुरुआत साल 2005 में हुई जब उन्होंने पहली बार अर्जुन आर्चरी अकादमी ज्वाइन की। यह अकादमी झारखंड के मुख्यमंत्री रहे अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा ने खरसावां में शुरू की थी। दीपिका के प्रोफेशनल करियर की शुरुआत साल 2006 में हुई जब उन्होंने टाटा तीरंदाजी अकादमी ज्वाइन की।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलतीरंदाजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndira Gandhi Birth Anniversary 2025: आज है देश की पहली महिला प्रधानमंत्री का जन्मदिन, जानें 19 नवंबर की तारीख भारतीय इतिहास में क्यों खास?

बॉलीवुड चुस्कीShahrukh Khan Birthday: आज हैं शाहरुख खान का बर्थडे, टीवी से शुरु किया करियर और बन गए बॉलीवुड के बादशाह, जानिए

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

भारत'उनका जीवन याद दिलाता है विनम्रता और कड़ी मेहनत...', पीएम मोदी ने ‘मिसाइल मैन’ को किया याद

भारतMamata Banerjee Wished Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ममता बनर्जी ने याद किए 1984 के दिन...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!