लाइव न्यूज़ :

गनेमत को पछाड़कर दर्शना ने पहली बार राष्ट्रीय महिला स्कीट का खिताब जीता

By भाषा | Updated: November 24, 2021 21:47 IST

Open in App

पटियाला, 24 नवंबर खेलो इंडिया युवा खेलों की चैंपियन राजस्थान की दर्शना राठौर ने बुधवार को यहां देश की शीर्ष रैंकिंग वाली महिला स्कीट निशानेबाज गनेमत सेखों को 50-46 से हराकर अपना पहला राष्ट्रीय स्कीट खिताब जीता।

 गनेमत ने हालांकि जूनियर महिला वर्ग में यहां ‘न्यू मोती बाग गन क्लब’ में छह-महिलाओं के फाइनल में उत्तर प्रदेश की अरीबा खान के साथ 50-50 के स्कोर से बराबरी पर मैच छूटने के बाद शूट-ऑफ खिताब अपने नाम किया।

दर्शना ने 41 के स्कोर के साथ जूनियर वर्ग का कांस्य पदक जीता।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक 22 नवंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित होने वाली  64 वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता (एनएससीसी) में शॉटगन स्पर्धाओं में महिलाओं की स्कीट प्रतियोगिताओं से पदक स्पर्धा का आगाज हुआ।’’

इससे पहले गनेमत ने क्वालिफिकेशन में 125 में से 117 के स्कोर के साथ 31 खिलाड़ियों में शीर्ष स्थान हासिल किया था। आरीबा ने 116 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए जबकि दर्शना ने 113 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

महिला स्कीट स्पर्धा में कांस्य हरियाणा की रायजा ढिल्लों ने जीता, उन्होंने फाइनल में 36 अंक बनाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!