लाइव न्यूज़ :

साइ सेंटर के सही समय पर सुझाव के कारण साइक्लिस्ट रोनाल्डो को दर्द में मिला आराम

By भाषा | Updated: November 24, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर शीर्ष भारतीय साइक्लिस्ट एन रोनाल्डो सिंह स्लोवेनिया में अभ्यास के बाद पीठ में दर्द के कारण चल भी नहीं पा रहे थे लेकिन भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के ‘एथलीट वेलनेस सेंटर’ के सही समय पर इलाज के बाद उन्हें दर्द में काफी आराम मिला।

रोनाल्डो सिंह को मंगलवार को पुर्तगाल के एंडिया की यात्रा से पहले नोवा मेस्टो में टीम की ट्रेनिंग के अंतिम दिन पीठ के निचले हिस्से में दर्द शुरू हो गया जो संभवत: कम पानी पीने की वजह से हुआ।

मंगलवार को आधी रात साइ को सूचित करने के कुछ ही मिनट के अंदर ‘एथलीट वेलनेस सेंटर’ ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये उनके दर्द को कम करने के लिये मदद मुहैया करा दी।

शीर्ष फिजियोथेरेपिस्ट डा दानिश ने अपनी टीम के साथ कोच आर के शर्मा और रोनाल्डो को ‘टेन्स’ (ट्रांसक्यूटेन्स इलेक्ट्रिकल नर्व स्टिम्युलेशन) मशीन के इस्तेमाल का तरीका बताया।

उन्होंने कुछ व्यायाम (आइसोमेट्रिक) और कुछ दवाईयां भी बतायीं।

साइ विज्ञप्ति के अनुसार करीब 15 मिनट में रोनाल्डो का दर्द आधा हो गया और वह चलने लगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!