लाइव न्यूज़ :

नासिक के साइक्लिस्ट ओम ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक दूरी सबसे तेज पूरी करने का रिकार्ड बनाया

By भाषा | Updated: November 21, 2020 18:16 IST

Open in App

मुंबई, 21 नवंबर नासिक के साइक्लिस्ट ओम महाजन ने साइकिल पर श्रीनगर से कन्याकुमारी तक की 3,600 किमी की दूरी शनिवार दोपहर आठ दिन सात घंटे 38 मिनट में पूरी कर रिकार्ड बनाया।

अगले महीने 18 वर्ष के होने वाले ओम ने कन्याकुमारी पहुंचने के बाद पीटीआई से बात करते हुए कहा, ‘‘मैं हमेशा साइक्लिंग करना चाहता था। लॉकडाउन शुरू होने के बाद मैंने ‘एंड्योरेंस साइक्लिंग’ और आरएएएम (अमेरिका में रेस) में हिस्सा लेने का सपना देखना शुरू किया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘छह महीने पहले, मैंने आरएएएम के लिये क्वालीफायर की ट्रेनिंग शुरू की जो नवंबर में होनी थी। ’’

लेकिन 600 किलोमीटर क्वालीफायर के बजाय ओम ने ‘रेस एक्रोस इंडिया’ (भारत में रेस) करने का फैसला किया। उन्होंने पिछले हफ्ते श्रीनगर की ठंडी रात से शुरूआत करते हुए कन्याकुमारी तक का सफर पूरा किया। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में भारी बारिश और दक्षिण में भीषण गर्मी का सामना किया।

श्रीनगर से कन्याकुमारी तक सबसे तेज साइकिल चलाने का रिकार्ड उनके अंकल महेंद्र महाजन के नाम था। लेकिन हाल में भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल भरत पन्नू ने इस दूरी को आठ दिन नौ घंटे में पूरी कर इस रिकार्ड को तोड़ दिया था। हालांकि इसे गिनिज बुक में शामिल करना बाकी था।

लेकिन ओम महाजन ने पन्नू के रिकार्ड पर नजरें लगायी और इसे तोड़ दिया। लेफ्टिनेंट कर्नल पन्नू 17 साल के ओम को सोशल मीडिया पर बधाई देने में सबसे आगे रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!