CWG 2022: खेल गांव किचन में ‘भिंडी मसाला’ की सब्जी देखकर भारतीय एथलीट खुश, जिमनास्टिक कोच अशोक मिश्रा ने कहा- ‘घर जैसा महसूस’ हो रहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 28, 2022 09:06 PM2022-07-28T21:06:44+5:302022-07-28T21:08:09+5:30

CWG 2022: जिमनास्टिक कोच अशोक मिश्रा का कहना है कि यहां ‘घर जैसा महसूस’ हो रहा है। मिश्रा ने कहा, ‘‘यह ऐसा महसूस हो रहा है जैसे हम भारत में हैं। भारतीय मूल के कई लोग यहां सुरक्षा अधिकारी, स्वयंसेवक और खानसामा के तौर पर काम कर रहे हैं। ’’

CWG 2022 Sports Village Indian athlete happy see vegetable 'Bhindi Masala' kitchen gymnastics coach Ashok Mishra said 'Feeling like home' | CWG 2022: खेल गांव किचन में ‘भिंडी मसाला’ की सब्जी देखकर भारतीय एथलीट खुश, जिमनास्टिक कोच अशोक मिश्रा ने कहा- ‘घर जैसा महसूस’ हो रहा...

खेल गांव की किचन में ‘भिंडी मसाला’ की सब्जी देखकर हैरान हो गये।

Highlightsखिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को भले ही बर्मिंघम में तीन अलग अलग खेल गांव में रखा गया हो।पिछले दिन खानसामा ने हमारे लिये भिंडी मसाला बनाकर हमें हैरान कर दिया।हमारे खिलाड़ियों ने इसका लुत्फ उठाया।

CWG 2022: भारतीय एथलीट यहां बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान खेल गांव की किचन में ‘भिंडी मसाला’ की सब्जी देखकर हैरान हो गये और उन्हें भले ही तीन अलग अलग खेल गांव में रखा गया हो लेकिन वे ‘घर जैसा महसूस’ कर रहे हैं।

खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को भले ही बर्मिंघम में तीन अलग अलग खेल गांव में रखा गया हो लेकिन जिमनास्टिक कोच अशोक मिश्रा का कहना है कि यहां ‘घर जैसा महसूस’ हो रहा है। मिश्रा ने कहा, ‘‘यह ऐसा महसूस हो रहा है जैसे हम भारत में हैं। भारतीय मूल के कई लोग यहां सुरक्षा अधिकारी, स्वयंसेवक और खानसामा के तौर पर काम कर रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दिन खानसामा ने हमारे लिये भिंडी मसाला बनाकर हमें हैरान कर दिया और हमारे खिलाड़ियों ने इसका लुत्फ उठाया। हम घर जैसा महसूस कर रहे हैं। ’’ वहीं खेल गांव में समलैंगिक समुदाय के लिये मुद्दों पर चर्चा करने और अभिव्यक्त करने के लिये माहौल बनाया जा रहा है।

ब्रिटेन के ‘डाइविंग’ स्टार टॉम डाले ने सार्वजनिक रूप से एक अन्य पुरुष के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की है और वह मशाल उठाने वालों में शामिल थे और कुछ इसे इसे समग्रता की ओर उठाये गये कदम की तरह देख रहे हैं।

राष्ट्रमंडल सदस्यों में से आधे देशों में समान लिंग रिश्ते के खिलाफ कानून हैं लेकिन डाले ने कहा, ‘‘हम देशों में कानून बदलने नहीं जा सकते लेकिन हम लोगों के लिये सुरक्षित माहौल में मुद्दों पर चर्चा के लिये मौके बना सकते हैं। ’’ उन्होंने कहा,‘‘जब भी हमें अपने मूल्यों के बोर में बात करने का मौका मिलता है, हमें ऐसा करना चाहिए। ’’

सीजीएफ अध्यक्ष डेम लुसे मार्टिन ने कहा, ‘‘हम सभी का बराबरी से देखते हैं, हम लिंग नहीं देखते, हम जाति और रंग नहीं देखते। ’’ वहीं त्रिनिदाद एवं टोबैगो 2021 में कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित हुए राष्ट्रमंडल युवा खेलों की अगले साल मेजबानी करेगा। 

Web Title: CWG 2022 Sports Village Indian athlete happy see vegetable 'Bhindi Masala' kitchen gymnastics coach Ashok Mishra said 'Feeling like home'

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे