लाइव न्यूज़ :

CWG 2022: लॉन बॉल्स में भारतीय लड़कियों ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 2, 2022 22:02 IST

CWG 2022:राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को अप्रत्याशित सफलता मिली, जब लॉन बॉल्स में भारतीय महिलाओं की ‘गुमनाम’ चौकड़ी ने ऐतिहासिक पदक जीता।

Open in App
ठळक मुद्देसेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 16-13 से हराया था। भारतीय टीम पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में महिला फोर्स प्रारूप के फाइनल में पहुंची थी।

CWG 2022: लॉन बॉल्स में भारतीय लड़कियों ने इतिहास रच दिया। भारतीय महिला टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीत लिया। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को अप्रत्याशित सफलता मिली, जब लॉन बॉल्स में भारतीय महिलाओं की ‘गुमनाम’ चौकड़ी ने ऐतिहासिक पदक जीता।

पूरे देश को इस गुमनाम से खेल को देखने के लिये प्रेरित भी किया। भारत की लवली चौबे (लीड), पिंकी (सेकंड), नयनमोनी सैकिया (थर्ड) और रूपा रानी टिर्की (स्लिप) की चौकड़ी ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 17 . 10 से हराया। प्रतियोगिता की महिला फोर स्पर्धा में भारत पहली बार उतरा था। भारतीय दल का यह चौथा स्वर्ण है और भारोत्तोलन के अलावा किसी स्पर्धा में पहला स्वर्ण भी है।

एक समय भारतीय टीम 8 . 2 से आगे थी लेकिन थाबेलो मुहांगो (लीड), ब्रिगेट कालित्ज (सेकंड), एस्मी क्रगर (थर्ड) और जोहाना स्नीमैन (स्किप) ने 8. 8 से बराबरी कर ली । भारतीय खिलाड़ियों ने संयम बरकरार रखते हुए आखिरी तीन दौर जीते । इससे पहले महिला ट्रिपल में भारतीय टीम ने राष्ट्रमंडल शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड को 15 . 11 से पराजित किया।

भारत की तानिया चौधरी (लीड), पिंकी (सेकंड) और रूपा रानी टिर्की (स्किप) की तिकड़ी निकोल टॉमी (लीड), तायला ब्रूस (सेकंड) और वैल स्मिथ (स्किप) की कीवी टीम से कहीं बेहतर साबित हुई। भारत छठे छोर के बाद 6 . 2 से आगे चल रहा था, लेकिन न्यूजीलैंड ने नौवें छोर के बाद स्कोर बराबर कर लिया।

भारतीय टीम ने हालांकि अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को वापसी का मौका नहीं दिया और आखिर में मुकाबला जीतने में सफल रही। इस स्पर्धा में भारत का अगला मुकाबला इंग्लैंड से होगा जबकि बुधवार को वह नीयु से भिड़ेगा।

इस बीच भारत की महिला पेयर टीम को न्यूजीलैंड से 18 . 9 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम में लवली चौबे (लीड) और नयनमोनी सैकिया (स्किप) शामिल थी। भारतीय टीम को क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए बुधवार को नीयु और दक्षिण अफ्रीका को हराना होगा।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!