लाइव न्यूज़ :

CWG 2022: अमित पंघाल ने रजत को स्वर्ण में बदला, इंग्लैंड के मैकडोनल्ड कियारान को 5-0 से हराया, भारत के लिए 42वां पदक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 7, 2022 15:52 IST

CWG 2022: अमित पंघाल ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार फाइनल में प्रवेश किया था। पिछली बार रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देइस बार अमित ने पदक का रंग बदल दिया।सेमीफाइनल में जिम्बाब्वे के पैट्रिक चिनयेम्बा को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से पराजित किया था। फाइनल में इंग्लैंड के मैकडोनल्ड कियारान को शिकस्त दी।

CWG 2022: भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने सुपर संडे में धमाल कर दिया। अमित पंघाल ने पुरुषों की फ्लाईवेट (48-51 किग्रा) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन के बूते राष्ट्रमंडल खेलों में इंग्लैंड के कियारन मैकडोनाल्ड को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। 

पंघाल ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में अपना दबदबे भरा प्रदर्शन जारी रखते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अपने मुकाबलों के फाइनल में मेजबान देश इंग्लैंड के प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया। पंघाल ने कियारान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेलों में गजब का आत्मविश्वास दिखाया।

अमित पंघाल ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार फाइनल में प्रवेश किया था। पिछली बार उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। इस बार वह पदक का रंग बदल दिया। सेमीफाइनल में जिम्बाब्वे के पैट्रिक चिनयेम्बा को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से पराजित किया था। फाइनल में इंग्लैंड के मैकडोनल्ड कियारान को शिकस्त दी।

26 साल के पंघाल पर उनके आक्रामक प्रतिद्वंद्वी ने शुरू में ही मुक्कों की बरसात कर दी, जिससे विश्व चैम्पियनशिप का रजत पदक मुक्केबाज शुरुआती राउंड में 2-3 से पिछड़ गया था। लेकिन टोक्यो ओलंपिक के निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ने की कोशिश में जुटे पंघाल ने अपने अनुभव का फायदा उठाकर अपनी मर्जी के मुताबिक ‘हुक्स और जैब्स’ लगाने के बाद प्रतिद्वंद्वी को हावी होने का मौका नहीं दिया और जजों ने भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में फैसला दिया

टॅग्स :Boxer Amit PanghalCommonwealth GamesBoxing Federation of India
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!