लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: भारत ने 500 मेडल पूरे कर रचा इतिहास, जानिए किस देश ने जीते हैं सबसे ज्यादा मेडल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 16, 2018 12:52 IST

CWG 2018: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत 500 मेडल जीतने वाला पांचवां देश बन गया है

Open in App

नई दिल्ली, 16 अप्रैल: गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अपने पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स के प्रदर्शन को सुधारते हुए 15 के मुकाबले इस बार 26 गोल्ड जीते। भारत 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में 15 गोल्ड समेत कुल 64 मेडल जीतकर पांचवें स्थान पर रहा था, जबकि इस बार वह 26 गोल्ड समेत कुल 66 मेडल जीतकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर रहा।

भारत ने पूरे किए 500 कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल

भारत ने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में 66 मेडल जीतते हुए अपने मेडल की संख्या 500 के पार पहुंचा दी और ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया का पांचवां देश बन गया। भारत ने अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स में 502 मेडल जीते हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया कुल 2416 मेडल जीतकर पहले, इंग्लैंड 2144 मेडल जीतकर दूसरे, कनाडा 1519 मेडल जीतकर तीसरे, न्यूजीलैंड 655 मेडल जीतकर चौथे और भारत 502 मेडल जीतकर पांचवें स्थान पर है।

कॉमनवेल्थ के इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाले देश

1.ऑस्ट्रेलिया-2416 मेडल2.इंग्लैंड-2144 मेडल3.कनाडा-1519 मेडल4.न्यूजीलैंड-655 मेडल5.भारत-502 मेडल

गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 26 गोल्ड समेत 66 मेडल जीते तो उसका अब तक का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने 2010 में सर्वाधिक 38 गोल्ड समेत कुल 101 पदक, 2002 के मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ गेम्स में 30 गोल्ड समेत कुल 69 पदक जीते थे।  (पढ़ें: CWG 2018: भारत ने 26 गोल्ड समेत 66 मेडल जीत किया यादगार समापन, तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन)

भारत ने अपने 26 गोल्ड में से सर्वाधिक 7 गोल्ड शूटिंग में जीते, जबकि वेटलिफ्टिंग और रेसलिंग में 5-5, टेबल टेनिस और बॉक्सिंग में 3-3, बैडमिंटन में 2 और एथलेटिक्स में एक गोल्ड जीता। रोचक बात ये है कि भारत ने इस बार के गेम्स में गोल्ड से कम सिल्वर और ब्रॉन्ज जीते। भारत ने इस बार 26 गोल्ड के मुकाबले 20-20 सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते। (पढ़ें: CWG 2018: भारतीय एथलीटों ने बनाए ये 10 कमाल के रिकॉर्ड, कई खेलों में गाड़े झंडे)

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!