लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: एथलीट्स को बाहर किए जाने के CGF अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करेगा भारत

By भाषा | Updated: April 13, 2018 16:22 IST

भारतीय दल के मैनेजर नामदेव शिरगांवकर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'हम कुछ फैसलों के खिलाफ हैं और इसके खिलाफ अपील करेंगे।'

Open in App

गोल्ड कोस्ट, 13 अप्रैल: दो भारतीय एथलीटों को 'नो नीडल पालिसी' के उल्लंघन के कारण राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर करके स्वदेश भेजने के सीजीएफ अदालत के फैसले के खिलाफ भारतीय दल अपील करेगा । 

भारतीय दल के मैनेजर नामदेव शिरगांवकर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'हम कुछ फैसलों के खिलाफ हैं और अपने आला अधिकारियों से बात करेंगे । हम इन फैसलों के खिलाफ अपील करेंगे।' 

इस मौके पर भारत के दल प्रमुख विक्रम सिसोदिया भी मौजूद थे। भारतीय रेसवाकर के टी इरफान और त्रिकूद खिलाड़ी वी राकेश बाबू को उनके बेडरूम से सुई बरामद होने के बाद खेलों से बाहर करके स्वदेश रवाना कर दिया गया। भारतीय अधिकारियों को भी सीजीएफ ने कड़ी फटकार लगाई है।  भारतीय एथलेटिक्स टीम के मैनेजर रविंदर चौधरी ने कहा, 'काफी कन्फ्यूजन है। हमारे एथलीटों पर प्रतिबंध क्यो लगाया गया। इसकी पुष्टि कैसे की। बाबू के बैग से सीरिंज मिलने पर इरफान पर प्रतिबंध क्यो लगाया गया। ' 

उन्होंने कहा, 'सीजीएफ को इतना यकीन कैसे है कि दोनों खिलाड़ी एक ही सीरिंज का इस्तेमाल कर रहे थे। बाबू ने स्वीकार किया लेकिन इरफान का क्या।' 

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेलCommonwealth Games 2026: भारत को लगा बड़ा झटका, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित कई प्रमुख खेल ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर

भारत'कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले ने खेल के प्रति पिछली सरकार के रवैये को दिखाया', खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यूपीए सरकार पर साधा निशाना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!