लाइव न्यूज़ :

सीआरपीएफ, साइ, आरएसपीबी, सशस्त्र सीमा बल सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: October 28, 2021 19:39 IST

Open in App

कोलकाता, 28 अक्टूबर स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड (एसपीएसबी) और सशस्त्र सीमा बल ने यहां पहली हॉकी हंडिया सीनियर महिला अंतर विभाग राष्ट्रीय चैंपियनशिप के छठे दिन बड़ी जीत दर्ज की।

दिन के पहले मैच में एसपीएसबी ने डिफेंस एकाउंट्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड को पूल ए में 15-0 से हराया। टीम हालांकि इस जीत के बावजूद पूल में तीसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही।

पूल ए के दूसरे मैच में रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) ने यूको बैंक महिला हॉकी अकादमी को 16-0 से हराकर शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

पूल ए से भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) की टीम भी अंतिम चार में प्रवेश करने में सफल रही।

पूल बी में दिन के पहले मैच में सशस्त्र सीमा बल ने केंद्रीय सचिवालय केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड को 7-3 से हराकर दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

भारतीय विश्वविद्यालय संघ पूल बी में तमिलनाडु पुलिस के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरा। तमिलनाडु पुलिस को 5-0 से विजेता घोषित किया गया।

पूल ए से केंद्रीय आरक्षी पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीम शीर्ष पर रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!