लाइव न्यूज़ :

Cristiano Ronaldo: ‘मेसी-मेसी’ के नारे के जवाब में अश्लील इशारा!, मुश्किल में रोनाल्डो, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2024 12:59 IST

Cristiano Ronaldo 2024:रोनाल्डो इस तरह का आपत्तिजनक इशारा करके अपनी टीम अल नासर की प्रतिद्वंद्वी टीम अल शबाब के समर्थकों को चिढ़ा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देघटना रविवार को खेले गए मैच के दौरान हुई जिसमें अल नासर ने अल शबाब को 3-2 से हराया।वीडियो में दर्शकों को ‘मेसी मेसी’ के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है।लियोनेल मेसी लंबे समय से पुर्तगाल के खिलाड़ी रोनाल्डो के प्रतिद्वंद्वी रहे हैं।

Cristiano Ronaldo 2024: दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी प्रो लीग में दर्शकों की तरफ कथित आपत्तिजनक इशारा करने के कारण विवादों में फंस गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार उनके इस व्यवहार की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में रोनाल्डो को अपने कान पकड़ते हुए और बार-बार अपनी श्रोणि के पास हाथ ले जाते हुए दिखाया गया है। ऐसा लगता है कि रोनाल्डो इस तरह का आपत्तिजनक इशारा करके अपनी टीम अल नासर की प्रतिद्वंद्वी टीम अल शबाब के समर्थकों को चिढ़ा रहे हैं। यह घटना रविवार को खेले गए मैच के दौरान हुई जिसमें अल नासर ने अल शबाब को 3-2 से हराया। इस वीडियो में दर्शकों को ‘मेसी मेसी’ के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है।

अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी लंबे समय से पुर्तगाल के खिलाड़ी रोनाल्डो के प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। यह घटना हालांकि टेलीविजन के कैमरों में कैद नहीं हुई है लेकिन 39 वर्षीय रोनाल्डो की कड़ी आलोचना हो रही है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब फुटबॉल महासंघ इस घटना की जांच कर रहा है।

रोनाल्डो को निलंबित किया जा सकता है। अल नासर का अगला मैच गुरुवार को होगा। रोनाल्डो दिसंबर 2022 में सऊदी अरब के इस क्लब से जुड़े थे। उन्होंने लीग में अभी तक सर्वाधिक 22 गोल किए हैं। इनमें अल शबाब के खिलाफ पहले हाफ में पेनल्टी पर किया गया गोल भी शामिल है।

टॅग्स :क्रिस्टियानो रोनाल्डोलियोनेल मेसीसऊदी अरबफीफा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!