लाइव न्यूज़ :

घर से दूर सिंगापुर में रितु फोगाट, लॉकडाउन के बीच जानिए किस तरह बिता रहीं वक्त

By भाषा | Updated: April 22, 2020 16:19 IST

भारतीय पहलवान से मार्शल आर्ट फाइटर बनी रितु ने अपनी दूसरी जीत फरवरी में वन चैम्पियनशिप में दर्ज की थी और इस समय वह सिंगापुर में बसी हैं...

Open in App

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के दौरान परिवार से दूर मिक्स्ड मार्शल आर्ट फाइटर रितु फोगाट ने कहा कि वह इस ब्रेक का इस्तेमाल मानसिक मजबूती पर काम करने के अलावा अपने दमखम को बढ़ाने के लिये कर रही हैं।

भारतीय पहलवान से मार्शल आर्ट फाइटर बनी रितु ने अपनी दूसरी जीत फरवरी में वन चैम्पियनशिप में दर्ज की थी और इस समय वह सिंगापुर में बसी हैं। उन्होंने कहा कि वह इस ब्रेक का इस्तेमाल अपना कौशल निखारने के लिये कर रही हैं, जिसके लिये वह दिन में करीब साढ़े तीन घंटे तक ट्रेनिंग करती हैं।

रितु ने कहा, ‘‘लॉकडाउन चल रहा है तो घर से बाहर निकलना विकल्प नहीं है। इसलिये मैंने अपना एक ट्रेनिंग कार्यक्रम बनाया है जिसमें मैं बेसिक अभ्यास से लेकर कई ट्रेनिंग करती हूं जिसमें ट्रेडमिल पर दौड़ना, वजन उठाना, बैग पंचिग और रस्सियों का इस्तेमाल करना शामिल है ताकि अपना दमखम बढ़ा सकूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं योग भी कर रही हूं, जब से मैं सिंगापुर में बसी हूं तब से मैं ऐसा कर रही हूं ताकि मानसिक रूप से मजबूत हो सकूं।" वर्ष 2016 राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता ने कहा कि दैनिक अभ्यास के अलावा वह अपना कुछ समय किताबें पढ़ने और फिल्में देखने में बिताती हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसरेसलिंगकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनइंडियामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!