लाइव न्यूज़ :

बारिश के कारण अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सका : मरियप्पन

By भाषा | Updated: August 31, 2021 20:26 IST

Open in App

मरियप्पन थंगावेलु ने मंगलवार को कहा कि बारिश के कारण वह पैरालम्पिक में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक नहीं जीत सके क्योंकि मोजे गीले होने की वजह से वह टी42 स्पर्धा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाये । एक बार 1 . 86 मीटर की कूद लगाने के बाद मरियप्पन और सैम ग्रेव दोनों को 1 . 88 मीटर कूदने में परेशानी आई लेकिन अमेरिकी खिलाड़ी ने आखिरी प्रयास में कामयाबी हासिल करके स्वर्ण जीता । मरियप्पन को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा । तमिलनाडु के सेलम जिले के पेरियावाडागामपट्टी गांव के रहने वाले मरियप्पन ने रियो पैरालम्पिक में 1 . 89 मीटर की कूद लगाकर स्वर्ण पदक जीता था । उन्होंने पदक जीतने के बाद कहा ,‘‘ मैं विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीत सकता था । मैं उसी लक्ष्य के साथ यहां आया था लेकिन बारिश से सब गड़बड़ हो गई । शुरूआत में बूंदाबांदी हो रही थी लेकिन 1 . 80 मीटर मार्क के बाद तेज होने लगी । मेरे दूसरे पैर (दाहिना पैर) का मोजा गीला हो गया और कूदना मुश्किल हो गया था ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ रियो में मौसम अच्छा था और मैने स्वर्ण पदक जीता । अब मैं 2024 में पेरिस में स्वर्ण जीतने की कोशिश करूंगा ।’’ उनके कोच और राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स के अध्यक्ष सत्यनारायण ने कहा कि मरियप्पन अभ्यास के दौरान 1 . 90 मीटर की कूद लगा रहा था और पैरा राष्ट्रीय टूर्नामेंट में 1 . 99 मीटर तक पहुंचा था । उन्होंने कहा ,‘‘ मौसम के कारण हम 1 . 88 मीटर पार नहीं कर सके । पेरिस ओलंपिक में अभी तीन साल है और वह वहां स्वर्ण जरूर जीतेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndia at Paralympics 2024 Schedule Today: आज पैरालिंपिक में एक्शन के मोड में होंगे भारतीय एथलीट, यहां देखें मैच की पूरी सूची और समय

भारतParalympics 2024: 2 वर्ष में पैर खराब, Phd पूरी की, अब तीरंदाजी में जीता गोल्ड, जानिए कौन हैं हरविंदर सिंह

भारतParis Paralympics 2024: कौन हैं दीप्ति जीवनजी? महिलाओं की 400 मीटर टी20 फाइनल में भारत के लिए जीता कांस्य पदक

भारतParis Paralympics 2024: एक दिन में पांच पदकों संग भारत ने टोक्यो एडिशन के 19 पदकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा

भारतIndia At Paris Paralympics 2024 Day 4: अवनी लेखरा का आज 10 मीटर राइफल मिक्स्ड मैच, सेमीफाइनल में IAS सुहास, जानिए पूरा शेड्यूल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!