लाइव न्यूज़ :

पुनर्गठित एमओसी की पहली बैठक में राष्ट्रमंडल खेल, एशियाड और टॉप्स पर चर्चा

By भाषा | Updated: December 13, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर मिशन ओलंपिक प्रकोष्ठ (एमओसी) की तोक्यो खेलों के बाद पहली बार सोमवार को यहां बैठक हुई जिसमें आगामी प्रमुख प्रतियोगिताओं का खाका तैयार करने के साथ 2024 और 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिये लक्ष्य ओलंपिक पोडियम कार्यक्रम (टॉप्स) को अंतिम रूप दिया गया।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बैठक के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन करने की अपील की। उन्होंने इसके साथ ही ओलंपिक खेलों, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं पर अधिक ध्यान देने के लिये कहा।

खेल मंत्रालय के सूत्रों ने पीटीआई से कहा, ‘‘यह पुनर्गठित एमओसी की पहली बैठक है जिसे खेल मंत्री ने संबोधित किया। एमओसी की तोक्यो ओलंपिक खेलों के बाद यह पहली बैठक थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बैठक में सदस्यों ने अगले साल होने वाले एशियाई खेलों और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों तथा पेरिस ओलंपिक 2024 को लेकर योजना बनायी। इसके अलावा 2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिये टॉप्स के कोर ग्रुप और ओलंपिक 2028 के लिये विकास समूह को अंतिम रूप देने पर भी चर्चा की गयी।’’

ठाकुर ने कहा कि टॉप्स की उपलब्धियों का मूल्यांकन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एमओसी सदस्यों के सुझावों पर इस प्रणाली में कुछ बदलाव किये जा सकते हैं जिससे भारत पेरिस ओलंपिक खेलों में बेहतर परिणाम हासिल कर सके।

एमओसी में पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है। इसमें सात खिलाड़ियों को हाल में जोड़ा गया था।

जिन नये खिलाड़ियों को एमओसी में जोड़ा गया है उनमें विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2003 में लंबी कूद की पदक विजेता अंजू बॉबी जॉर्ज, भारत के पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह, निशानेबाज अंजलि भागवत, भारत के पूर्व फुटबॉल कप्तान बाइचुंग भूटिया, पूर्व हॉकी कप्तान और ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट (ओजीक्यू) के सीईओ वीरेन रसकिन्हा, टेबल टेनिस स्टार मोनालिसा मेहता और बैडमिंटन खिलाडी तृप्ति मुरगंडे शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट1 ओवर में 5 विकेट! इंडोनेशिया के गेंदबाज ने T20I में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

कारोबारGold Rate Today: आज का सोने का रेट, जानें 23 दिसंबर 2025 को दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता में सोने की कीमत

क्रिकेटमोहसिन नकवी ने U19 एशिया कप फाइनल के बाद ICC में शिकायत की धमकी दी, बोले- 'भारतीय खिलाड़ी उकसा रहे थे'

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतऔद्योगिक विकास की नई राह पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है बिहार, उत्तर बिहार को औद्योगिक रूप से सशक्त करने की तैयारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!