लाइव न्यूज़ :

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: सिरिंज विवाद में शक के घेरे में भारतीय दल, मामले की जांच शुरू

By विनीत कुमार | Updated: April 2, 2018 14:19 IST

पिछले हफ्ते सीरिंज मिलने की रिपोर्ट के बाद से ही भारतीय दल यह साफ करता रहा है कि उसके खिलाड़ियों ने कुछ भी गलत नहीं किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 2 अप्रैल: कॉमनवेल्थ गेम्स के शुरू होने से पहले पिछले हफ्ते गोल्ड कोस्ट खेल गांव में भारतीय परिसर के पास मिले सिरिंज की खबरों के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (सीजीएफ) सतर्क हो गया है। अपुष्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक इस विवाद के सामने आने के बाद सीजीएफ ने सोमवार को भारतीय दल के अधिकारियों को समन किया है। सीजीएफ ने यह समन अपने मेडिकल आयोग से मीटिंग के लिए भेजा है।

सीजीएफ के सीईओ डेविड ग्रेवेम्बर्ग ने भी समन भेजे जाने की खबरों की पुष्टि की है लेकिन उन्होंने देश का नाम बताने से इंकार किया है। ग्रेवेम्बर्ग ने कहा कि सीजीएफ उक्त कॉमनवेल्थ गेम्स असोसिएशन से संपर्क में है। चर्चा है कि सिरिंज मिलने के बाद भारतीय बॉक्सर इस केस में जांच के घेरे में हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स 5 अप्रैल से ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट शहर में शुरू होने हैं। इन खेलों की ओपनिंग सेरेमनी 4 अप्रैल को है। हालांकि, पिछले हफ्ते सिरिंज मिलने की रिपोर्ट के बाद से ही भारतीय दल यह साफ करता रहा है कि उसके खिलाड़ियों ने कुछ भी गलत नहीं किया है। भारतीय दल ने यह भी आशंका जताई थी कि उस परिसर में और भी देशों के खिलाड़ी ठहरे हुए हैं, इसलिए उनसे जुड़ा भी हो सकता है। (कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ी सारी खबरें यहां पढ़ें)

बहरहाल, ग्रेवेम्बर्ग ने यह भी साफ किया कि समन भेजे गए देश के दल और सीजीएफ के मेडिकल आयोग के बीच मीटिंग सोमवार को ही होनी है। ग्रेवेम्बर्ग ने कहा कि अगर और जानकारी मिली तो वे फिर मीडिया के सामने पूरी सूचना के साथ आएंगे। वहीं, खेलों के आयोजन समिति के चेयरमैन पीटर बीटी ने जोर दिया कि सब कुछ पारदर्शी तरीके से होगा और कुछ भी छिपाने की कोशिश नहीं की जाएगी। (और पढ़ें- पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 60 रनों पर किया ऑल आउट, दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत)

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!