लाइव न्यूज़ :

कोको गॉफ वायरस से संक्रमित, ओलंपिक में नहीं खेलेगी

By भाषा | Updated: July 19, 2021 10:05 IST

Open in App

तोक्यो, 19 जुलाई (एपी) अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ का कोरोना वायरस के लिये किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है और वह तोक्यो ओलंपिक से हट गयी हैं।

गॉफ ने ट्वीट किया, ‘‘मैं इस समाचार को साझा करते हुए बेहद निराश हूं कि मुझे कोविड के लिये पॉजिटिव पाया गया है और मैं तोक्यो में ओलंपिक खेलों में नहीं खेल पाऊंगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ओलंपिक में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करना मेरा सपना रहा है और उम्मीद है कि भविष्य में मुझे इसके मौके मिलेंगे। ’’

गॉफ इस महीने के शुरू में विंबलडन के चौथे दौर तक पहुंची थी जहां उन्हें एंजलिक कर्बर ने 6-4, 6-4 से हराया था। सत्रह वर्षीय गॉफ डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 25वें स्थान पर हैं।

तोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे और आठ अगस्त को उनका समापन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!