लाइव न्यूज़ :

क्रिस्टियन के गोल से ओडिशा ने नार्थईस्ट यूनाइटेड को हराया

By भाषा | Updated: December 10, 2021 22:01 IST

Open in App

वास्को, 10  दिसंबर जोनाथस क्रिस्टियन के द्वारा दूसरे हाफ में किये गये गोल के दम पर ओडिशा एफसी ने शुक्रवार को यहां के तिलक मैदान स्टेडियम में खेले गये इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 1-0 से हराया।

इस जीत के साथ ही टीम अंक तालिका में मुबई सिटी एफसी के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है। ओडिशा के अब चार मैचों में नौ अंक हो गए हैं जबकि मुंबई के पांच मैचों में 12 अंक हैं।

नॉर्थईस्ट पांच मैचों में चार अंकों के साथ नौवें स्थान पर खिसक गया।

इस मैच में नॉर्थईस्ट ने आक्रामक शुरुआत की लेकिन ओडिशा की टीम ने जल्द ही अपना दबदबा कायम कर लिया। दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किये लेकिन सफलता क्रिस्टियन को मिली।

स्थानापन्न खिलाड़ी क्रिस्टियन ने मैच के 81वें मिनट में एक अन्य स्थानापन्न खिलाड़ी तोइबा सिंह की मदद से गोलकर ओडिशा को बढ़त दिला दी जो मैच की आखिरी सीटी तक कायम रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Violence: मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, सेना का फ्लैग मार्च, असम के कार्बी जिले में क्यों भड़की हिंसा; जानें अपडेट

कारोबारPetrol Diesel Price Today: टंकी फुल कराने से पहले चेक करें तेल के दाम, नई कीमतों की पूरी लिस्ट यहां

विश्वपुरानी पड़ती पीढ़ी से क्यों बढ़ने लगता है नई पीढ़ी का टकराव ?

भारतमहाराष्ट्र नगर परिषद-नगर पंचायत चुनावः भाजपा को 2431, शिवसेना को 1025 और राकांपा को 966 सीट, महायुति गठबंधन ने 4,422 सीट पर किया कब्जा, जानें कांग्रेस-आप-बसपा का हाल

भारतनए साल से पहले बिहार में 31 आईपीएस को पदोन्नति और गुजरात में  26 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!