लाइव न्यूज़ :

दिल के आपरेशन के बाद क्रिस केर्न्स लाइफ सपोर्ट से हटाये गए

By भाषा | Updated: August 20, 2021 10:51 IST

Open in App

न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला क्रिस केर्न्स दिल के आपरेशन के बाद लाइफ सपोर्ट से हटाया गया है ।उनके वकील ने शुक्रवार को यह जानकारी दी । केर्न्स को दिल की बीमारी के कारण इस महीने लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था । उनके वकील आरोन लॉयड ने एक बयान में कहा ,‘‘ मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि क्रिस को लाइफ सपोर्ट से हटाया जा चुका है । वह सिडनी के अस्पताल से अपने परिवार के साथ बात कर पा रहे हैं ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ वह और उनका परिवार सभी से मिल रही शुभकामनाओं और सहयोग के लिये शुक्रगुजार हैं । उनका अनुरोध है कि निजता का इसी तरह सम्मान किया जाये ताकि वे रिकवरी पर ध्यान दे सकें ।’’ केर्न्स ने न्यूजीलैंड की ओर से 3320 टेस्ट और 4950 वनडे अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके खाते में 218 टेस्ट और 201 वनडे विकेट भी दर्ज हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और मध्यम गति के तेज गेंदबाज थे। उन्होंने न्यूजीलैंड की ओर से अपना पहला टेस्ट मैच 1989 में जबकि पहला वनडे मैच 1991 में खेला था। क्रिस केर्न्स ने न्यूजीलैंड की ओर से दो टी20 मैच भी खेले हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच फरवरी 2006 में खेला था। 51 वर्ष के केर्न्स पर मैच फिक्सिंग के भी आरोप लग चुके हैं, हालांकि कई कानूनी लड़ाइयों के बाद वह इन आरोपों से बरी हो गए थे। एक समय ऐसा था जब केर्न्स को ट्रक चलाकर भी अपना गुजारा करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

क्रिकेटIND vs NZ: तिलक वर्मा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बाकी T20I मैचों से बाहर, टीम में बने रहेंगे श्रेयस अय्यर

क्रिकेटIND vs NZ, 3rd ODI: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप को टीम में शामिल किया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!