लाइव न्यूज़ :

खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले पहले फुटबॉलर छेत्री ने कहा, स्वप्निल सफर रहा

By भाषा | Updated: November 3, 2021 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजे जाने वाले पहले फुटबॉलर सुनील छेत्री ने बुधवार को कहा कि पिछले 16 वर्षों में भारत के लिये खेलते हुए उनका सफर किसी स्वप्न से कम नहीं रहा है।

छेत्री ने 2005 में 12 जून को पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिये अपना पदार्पण किया था और उन्होंने कई बार देश के लिये फुटबॉल इतिहास रचा और अब उनके नाम एक उपलब्धि जुड़ गयी जब उन्हें देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार के लिये चुना गया।

छेत्री ने कहा, ‘‘मैं काफी रोमांचित हूं, मैं सचमुच शुक्रगुजार हूं और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैंने हमेशा ही कहा है कि मेरा सफर स्वप्न की तरह रहा है और यह मेरे परिवार, टीम के साथियों और कोचों के बिना संभव नहीं हो पाता। ’’

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की विज्ञप्ति के अनुसार 36 वर्षीय भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय टीम के लिये खेलना शानदार रहा है, इतने वर्षों के लिये, इतने सारे मैच खेलकर, यह शानदार सफर रहा है। ’’

भारत के महानतम फुटबॉलरों में शामिल छेत्री ने देश के लिये सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और सबसे ज्यादा गोल दागे हैं।

वह 125 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 80 गोल की बदौलत सक्रिय खिलाड़ियों में गोल की संख्या के आधार पर इस समय संयुक्त रूप से अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनल मेस्सी के साथ हैं।

वह उन चुनिंदा भारतीय फुटबॉलरों में से एक हैं जिन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है और उन्हें अर्जुन पुरस्कार भी मिल चुका है। वह देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कर खेल रत्न हासिल करने वाले पहले फुटबॉलर हैं।

छेत्री को मंगलवार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किये जाने वाले 12 खिलाड़ियों में चुना गया जिन्हें 13 नवंबर को सम्मानित किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!