लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रियाई ओपन में संयुक्त 15वें स्थान के साथ चौरसिया को आत्मविश्वास बढ़ने की उम्मीद

By भाषा | Updated: April 20, 2021 19:18 IST

Open in App

विएना, 20 अप्रैल पिछले दो वर्षों में यूरोपीय टूर पर ऑस्ट्रियाई ओपन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद भारतीय गोल्फर एसएसपी चौरसिया को उम्मीद है कि वह यूरोप में आगामी टूर्नामेंटों में इस लय को जारी रखने में कामयाब होंगे।

कोलकाता के 42 साल के इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रिया ओपन के आखिरी दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेल कर संयुक्त 15वां स्थान हासिल किया। उन्होंने इससे पहले 72-68-73 का स्कोर किया था।

चौरसिया ने कहा, ‘‘ मैं बीच-बीच में अच्छा खेल रहा हूं। भारत में पीजीटीआई में मैंने गुजरात में संयुक्त तीसरा और दिसंबर में टाटा स्टील टूर चैम्पियनशिप में संयुक्त चौथा स्थान हासिल किया था। लेकिन यूरोपीय टूर पर मैं उस लय को बरकरार नहीं रख पाया।’’

इससे पहले मई 2019 में डेनमार्क में संयुक्त 18वें स्थान के साथ शीर्ष 20 में जगह बनाने वाले चौरसिया ने कहा, ‘‘ यहां (ऑस्ट्रियाई ओपन) दो दौर के बाद मैं बेहतर स्थिति में था लेकिन तीसरे दौर के खराब प्रदर्शन से पीछे खिसक गया। अंतिम दिन आखिरी नौ होल में अच्छा प्रदर्शन कर वापसी करने की मुझे खुशी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अगले कुछ सप्ताह मैं स्पेन में खेलूंगा। मैं आश्वस्त हूं कि कुछ अच्छे नतीजों से मेरा आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!