लाइव न्यूज़ :

महान हॉकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह का निधन, 1964 के ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के थे कप्तान

By भाषा | Updated: January 27, 2022 15:07 IST

Charanjit Singh: चरणजीत सिंह लंबे समय से कई बीमारियों से जूझ रहे थे। पांच साल पहले चरणजीत सिंह को स्ट्रोक आया था, इसके बाद से वे लकवाग्रस्त भी थे।

Open in App
ठळक मुद्देचरणजीत सिंह का हिमाचल प्रदेश के ऊना में दिल का दौरा पड़ने से निधन, 90 साल थी उम्र।1964 टोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता भारती हॉकी टीम के रहे थे कप्तान।

नयी दिल्ली: भारत की 1964 टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी टीम के कप्तान रहे चरणजीत सिंह का हिमाचल प्रदेश के ऊना में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से भी जूझ रहे थे। चरणजीत अगले महीने अपना 91वां जन्मदिन मनाने वाले थे।

उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। पांच साल पहले भी चरणजीत को स्ट्रोक हुआ था और तब से वह लकवाग्रस्त थे। उनके बेटे वी पी सिंह ने बताया ,‘‘ पांच साल पहले स्ट्रोक के बाद से वह लकवाग्रस्त थे। वह छड़ी से चलते थे लेकिन पिछले दो महीने से उनकी हालत और खराब हो गई। उन्होंने सुबह अंतिम सांस ली।’’

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम की कप्तानी के साथ वह 1960 रोम ओलंपिक की रजत पदक विजेता टीम में भी थे। इसके अलावा वह 1962 एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता टीम के भी सदस्य थे। सिंह ने कहा ,‘‘ मेरी बहन के दिल्ली से आने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।’’

चरणजीत की पत्नी का 12 वर्ष पहले निधन हो गया था। उनका बड़ा बेटा कनाडा में डॉक्टर है और छोटा बेटा उनके साथ था। उनकी बेटी विवाह के बाद से दिल्ली में रहती है।

टॅग्स :हॉकी इंडियाओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव