लाइव न्यूज़ :

आईएसएल पुरस्कार राशि में बदलाव, लीग चरण में शीर्ष पर रहने वाली टीम को तीन करोड़ की अतिरिक्त राशि

By भाषा | Updated: October 8, 2021 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आयोजकों ने आगामी सत्र से ‘शील्ड विनर्स (लीग तालिका की शीर्ष टीम)’ की पुरस्कार राशि में शुक्रवार को तीन करोड़ रुपये की वृद्धि करने की घोषणा की जबकि आईएसएल चैंपियन को दी जाने वाली राशि में कटौती की गयी है।

तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम को दी जाने वाली ‘शील्ड विनर्स’ की शुरुआत 2019-20 सत्र में हुई थी। पिछले दो सत्र में इसके विजेता को 50 लाख रुपये दिए गए थे।

आईएसएल पुरस्कार राशि के पुनर्वितरण के हिस्से के रूप में, फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट (एफएसडीएल) ने अब लीग विजेताओं के लिए 3.5 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

फाइनल के विजेता आईएसएल चैंपियन को अब छह करोड़ रुपये (पहले आठ करोड़ रुपये) मिलेंगे, जबकि उपविजेता को तीन करोड़ रुपये (पहले चार करोड़ रुपये) मिलेंगे। सेमीफाइनल में पहुंची अन्य दो टीमों को प्रत्येक को डेढ करोड़ रुपये मिलते रहेंगे।

आईएसएल 2021-22 के लिए कुल पुरस्कार राशि पहले की तरह 15.5 करोड़ रुपये है।

लीग के विजेता को एशिया की प्रतिष्ठित क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता एएफसी चैंपियंस लीग में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

एफसी गोवा 2019-20 में इसके पहले सत्र का विजेता थे। मुंबई सिटी एफसी इसका वर्तमान चैम्पियन हैं, जिन्होंने 2020-21 में अपनी पहली आईएसएल ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ ‘दोनो खिताब’ पूरा किया है।

अगर शील्ड विजेता आईएसएल चैंपियनशिप जीत जाते हैं, तो उन्हें 9.5 करोड़ रुपये (3.5 करोड़ रुपये + छह करोड़ रुपये) मिलेंगे। अगर वे आईएसएल फाइनल में उपविजेता बने रहते हैं, तो शील्ड विजेता 6.5 करोड़ रुपये (3.5 करोड़ रुपये + तीन करोड़ रुपये) कमाएंगे।

आईएसएल 2021-22 की शुरुआत 19 नवंबर को पिछले सत्र की उपविजेता एटीके मोहन बागान और केरल ब्लास्टर्स एफसी के मुकाबले से शुरू होगा। यह मैच गोवा के मडगांव के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, बाकी को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!