लाइव न्यूज़ :

Champions League 2023: मेस्सी और एड्रियानो क्लब में शामिल हुए हेलेंड, सबसे तेज 30 गोल करने का रिकॉर्ड, 22 साल 236 दिन में किया कारनामा, एमबाप्पे से आगे निकले 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2023 14:29 IST

Champions League 2023: यूरोपीय फुटबॉल की इस शीर्ष प्रतियोगिता में इससे पहले लियोनल मेस्सी और लुईज एड्रियानो ही किसी मुकाबले में पांच गोल कर पाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमैनचेस्टर सिटी ने आरबी लेपजिग को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।चैंपियन्स लीग में सबसे जल्दी 30 गोल के आंकड़े को छूने वाले खिलाड़ी बने।22 साल 236 दिन की उम्र में उपलब्धि हासिल की, पिछला रिकॉर्ड काइलियान एमबाप्पे के नाम था, 22 साल 352 दिन की उम्र में आंकड़ा छुआ था।

Champions League 2023: एर्लिंग हेलेंड ने मंगलवार को यहां चैंपियन्स लीग मुकाबले में सर्वाधिक गोल के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए पांच गोल दागे जिससे मैनचेस्टर सिटी ने आरबी लेपजिग को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

यूरोपीय फुटबॉल की इस शीर्ष प्रतियोगिता में इससे पहले लियोनल मेस्सी और लुईज एड्रियानो ही किसी मुकाबले में पांच गोल कर पाए थे। हेलेंड इससे साथ ही चैंपियन्स लीग में सबसे जल्दी 30 गोल के आंकड़े को छूने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने सिर्फ 25वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। साथ ही वह 30 गोल के आंकड़े तक सबसे कम उम्र में पहुंचने वाले खिलाड़ी भी हैं।

उन्होंने 22 साल 236 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की जबकि पिछला रिकॉर्ड काइलियान एमबाप्पे के नाम था जिन्होंने 22 साल 352 दिन की उम्र में यह आंकड़ा छुआ था। हेलेंड ने लेपजिग के खिलाफ दूसरे चरण के मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी की 7-0 की जीत के दौरान 22वें, 24वें, 45 प्लस दो, 53वें और 57वें मिनट में गोल दागे। टीम की ओर से दो अन्य गोल इलकाय गुंडोगन और केविन डि ब्रून ने किए। मैनचेस्टर सिटी ने दो चरण का यह मुकाबला कुल 8-1 के स्कोर से जीता।

पोर्टो से गोल रहित ड्रॉ खेलकर इंटर चैंपियन लीग क्वार्टर फाइनल में

इंटर मिलान ने मंगलवार को यहां पोर्टो को गोल रहित ड्रॉ पर रोककर एक दशक से भी अधिक समय बाद चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इंटर ने मंगलवार के गोल रहित ड्रॉ के साथ दो चरण का मुकाबला कुल 1-0 के स्कोर से जीता और अंतिम आठ में प्रवेश किया जहां शहर की उसकी प्रतिद्वंद्वी एसी मिलान पहले ही जगह बना चुकी है।

पहले चरण में मुकाबले का एकमात्र गोल रोमेलु लुकाकु ने किया था। नेपोली की टीम बुधवार को जब एंट्रैक्ट फ्रेंकफर्ट से खेलेगी तो क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली इटली की तीसरी टीम बन सकती है। शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का ड्रॉ होगा और इटली की दोनों टीम 2003 सेमीफाइनल की तरह आमने सामने हो सकती हैं। तब एसी मिलान से जीत दर्ज की थी और चैंपियन भी बना था।

टॅग्स :लियोनेल मेसीManchester
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!