लाइव न्यूज़ :

BWF World Championships 2022: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी सेमीफाइनल में, मेडल किया पक्का

By विनीत कुमार | Updated: August 26, 2022 10:31 IST

BWF World Championships 2022: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। यह वर्ल्ड चैम्पियशिप के पुरुष युगल वर्ग में भारत के लिए मेडल सुनिश्चित करने वाली पहली भारतीय पुरुष जोड़ी बन गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची।विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में पुरुष युगल में भारत का पहला पदक पक्का।भारतीय जोड़ी ने जापान के ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी को 24-22, 15-21, 21-14 से मात दी।

टोक्यो: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष भारतीय जोड़ी टोक्यो में चल रहे बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इसी के साथ इस जोड़ी ने भारत के लिए कम से कम एक पदक पक्का कर लिया है। साथ ही यह जोड़ी वर्ल्ड चैम्पियशिप के पुरुष युगल वर्ग में भारत के लिए मेडल सुनिश्चित करने वाली पहली भारतीय पुरुष जोड़ी बन गई है। टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने विश्व में दूसरे नंबर की जोड़ी जापान के ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी को हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप-2022 में पुरुष युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

इस माह के शुरू में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली विश्व में सातवें नंबर की भारतीय जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करके खिताब की प्रबल दावेदार और मौजूदा चैंपियन जापानी जोड़ी को एक घंटे 15 मिनट तक चले मैच में हराया।

विश्व चैंपियनशिप में युगल में भारत के लिए दूसरा पदक

क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 24-22 से जीता। पहले गेम में दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी को 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने तीसरे और निर्णायक गेम में शानदार वापसी की और 21-14 से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

यह भारत का विश्व चैंपियनशिप में युगल में दूसरा पदक है। इससे पहले ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने 2011 में महिला युगल में पदक जीता था।

इससे पहले एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की भारतीय जोड़ी शुक्रवार को मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान से क्वार्टरफाइनल में हार मिली। भारतीय जोड़ी को इंडोनेशियाई जोड़ी ने 21-8, 21-14 से हराया। आज दिन में भारतीय खिलाड़ी एचएस प्रणय को भी बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप-2022 के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में खेलना है। उन्होंने राउंड ऑफ 16 में हमवतन उभरते हुए भारतीय स्टार लक्ष्य सेन को हराया था। इससे पहले साइना नेहवाल महिला एकल प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में हार के बाद बाहर हो चुकी है।

टॅग्स :वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिपसात्विकसाईंराज रंकीरेड्डीचिराग शेट्टीसाइना नेहवाललक्ष्य सेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजापान के युशी तनाका को 21-15, 21-11 से हराकर लक्ष्य सेन चैंपियन, 475,000 डॉलर इनामी ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन पर किया कब्जा

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

भारतYear-End 2024: शिखर पर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शानदार जोड़ी?, बैडमिंटन में अमिट छाप छोड़ी, मीठे अनुभवों पर अकसर निराशा साया

भारतSyed Modi International: 2024 में खिताब का सूखा समाप्त?, त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की पहली जोड़ी, जुलाई 2022 के बाद पीवी सिंधु चैंपियन, सेन ने 'लक्ष्य' भेदा

क्रिकेट'हम भी उत्तराखंड से हैं वैसे': सीएम धामी द्वारा खेल दिवस पर राज्य के एथलीटों को सम्मानित करने के बाद ऋषभ पंत ने किया ट्वीट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!