लाइव न्यूज़ :

बजट 2018: खेलों के लिए इस साल 258 करोड़ ज्यादा मिलेंगे, साई की फंडिंग में कटौती

By विनीत कुमार | Updated: February 1, 2018 19:44 IST

बजट के अनुसार इस साल सबसे अधिक राशि सरकार के कार्यक्रम 'खेलो इंडिया' प्रोजेक्ट के लिए जारी की जाएगी।

Open in App

वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर से पेश किए गए बजट में खेल मंत्रालय को पिछले साल की तुलना में 258.2 करोड़ रुपये ज्यादा आवंटित करने की पेशकश की गई। जेटली ने गुरुवार को साल 2017-18 के लिए लोकसभा में बजट पेश किया। पिछले साल के बजट में खेल मंत्रालय को 1938.16 करोड़ आवंटित किए गए थे जो इस साल बढ़कर 2196.36 करोड़ कर दिया गया। यह बढ़ोतरी उस समय की गई है जब भारतीय एथलीट इस साल होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे हैं। 

पेश किए गए बजट में हालांकि इस बात का स्पष्ट उल्लेख नहीं है कि एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में जुटे एथलीटों के लिए क्या योजना है। वित्त मंत्री ने वैसे विभिन्न राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के लिए पिछले साल की तुलना में 40 करोड़ ज्यादा आवंटित करने की घोषणा की।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की फंडिंग में कटौती की गई है। पिछले साल साई के लिए 495.73 करोड़ आवंटित किए गए थे जो इस साल 66.17 करोड़ घटकर 429.56 करोड़ रह जाएगी।

बजट के अनुसार इस साल सबसे अधिक राशि सरकार के कार्यक्रम 'खेलो इंडिया' प्रोजेक्ट के लिए जारी की जाएगी। इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने 520.09 करोड़ रुपये जारी करने का फैसला किया है जो पिछले साल 350 करोड़ तक सीमित था। यही नहीं, इस बार के खेल बजट की 23.67 फीसदी राशि 'खेलो इंडिया' के नाम है।

जम्मू-कश्मीर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए आवंटित राशि में कटौती हुई है। पिछले साल के 75 करोड़ से घटाकर इसे 50 करोड़ कर दिया गया है।

टॅग्स :बजट 2018अरुण जेटलीखेलकॉमनवेल्थ गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम