लाइव न्यूज़ :

भारतीय पुरूष टीम को एशियाई टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में कांस्य पदक

By भाषा | Updated: October 1, 2021 16:32 IST

Open in App

दोहा, एक अक्टूबर भारतीय पुरूष टेबल टेनिस (टेटे) टीम ने शुक्रवार को यहां एशियाई चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में मजबूत दक्षिण कोरिया से 0-3 से हारकर कांस्य पदक से अपना अभियान खत्म किया।

भारतीय टीम ने बुधवार को क्वार्टरफाइनल में ईरान को 3-1 से हराकर अपना पदक पक्का किया था। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को कांस्य पदक मिलता है।

भारतीय पुरूष खिलाड़ी सेमीफाइनल में दक्षिण कोरियाई टीम के सामने एक भी मैच नहीं जीत सके।

पदक पक्का होने से भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने डटकर विपक्षी टीम की चुनौती का सामना किया लेकिन शीर्ष वरीय दक्षिण कोरियाई टीम काफी बेहतर थी।

दुनिया के 12वें नंबर के कोरियाई खिलाड़ी वूजिन जांग ने पहले मैच में जी साथियान (दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी) को 11-5, 10-12, 11-8, 11-5 से हराया।

शरत कमल ने दूसरे मैच में अच्छी शुरूआत की और वह 2-1 की बढ़त को गंवा बैठे। दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी ली सांगसु ने वापसी करते हुए 7-11, 15-13, 8-11, 11-6, 11-9 से जीत हासिल की।

हरमीत देसाई की सेयूंगमिन चो के खिलाफ शुरूआत अच्छी नहीं थी लेकिन वह 2-1 से बढ़त बनाने में सफल रहे। पर हरमीत (77वीं) से विश्व रैंकिंग में पांच स्थान पीछे चो ने शानदार वापसी की और 2-2 की बराबरी हासिल करते हुए मैच 43 मिनट में 11-4, 9-11, 8-11, 11-6, 13-11 से जीत लिया।

भारत की युवा महिला टीम ने प्लेऑफ स्थान में गजब का जज्बा दिखाया और थाईलैंड को 3-1 से हराकर पांचवां स्थान हासिल किया जिसमें ओलंपियन सुतिर्था मुखर्जी ने अहम भूमिका अदा की।

अर्चना कामत ने थाईलैंड की शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी सुथसानी सावेटाबट (विश्व रैंकिंग 38) को चुनौती दी। पर थाईलैंड की खिलाड़ी ने 11-7, 7-11, 11-6, 10-12, 11-9 से जीत दर्ज की।

मुखर्जी ने फांतिता पिनयोपिसान को 18 मिनट में 11-5, 11-5, 11-6 से हरा दिया। फिर श्रीजा अकुला ने युवा विराकर्ण तायापिटाक पर 11-7, 11-6, 11-2 से जीत हासिल की।

उलट एकल में मुखर्जी ने सावेटाबट को 11-7, 11-6, 10-12, 117 से मात देकर अपनी टीम को पांचवां स्थान दिलाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!