बॉक्सर सुमित सांगवान डोप टेस्ट में फेल, लगा एक साल का बैन, ओलंपिक खेलने का सपना टूटा

By भाषा | Published: December 27, 2019 09:23 AM2019-12-27T09:23:48+5:302019-12-27T09:23:48+5:30

Sumit Sangwan: लंदन ओलंपिक में खेल चुके बॉक्सिर सुमित सांगवान पर प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन के लिए लगा एक साल का बैन

Boxer Sumit Sangwan banned for one year for consuming prohibited substance | बॉक्सर सुमित सांगवान डोप टेस्ट में फेल, लगा एक साल का बैन, ओलंपिक खेलने का सपना टूटा

नाडा ने सुमित सांगवान के सैंपल 10 अक्टूबर को लिए थे

Highlightsबॉक्सर सुमित सांगवान के डोप टेस्ट में नाकाम रहने पर लगा एक साल का बैन नाडा के मुताबिक, सुमित सांगवान पर ये प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हुआ लागू

नई दिल्ली: पूर्व एशियाई रजत पदक विजेता मुक्केबाज सुमित सांगवान पर डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) ने एक साल का प्रतिबंध लगा दिया। इस प्रतिबंध से सांगवान के 2020 टोक्यो ओलंपिक खेलने की संभावना लगभग खत्म हो गई है। 

लंदन ओलंपिक 2012 में भाग ले चुके सांगवान पहले 91 किलोवर्ग में खेलते थे। उन्हें ओलंपिक क्वॉलीफायर ट्रायल खेलना था लेकिन उन पर प्रतिबंध तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।

नाडा के डीजी नवीन अग्रवाल ने ट्वीट किया,‘‘प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी सुमित सांगवान पर तुरंत प्रभाव से एक साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है।’’ सांगवान का नमूना 10 अक्टूबर को लिया गया था जिसमें डायूरेटिक्स और ‘मास्किंग एजेंट’ के अंश पाये गए थे। 

नाडा ने एक और ट्वीट में कहा है, 'सांगवान ने अपने बचाव में प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन की बात से इनकार करते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी आंखों के इंफेक्शन के इलाज के लिए डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं ली थीं, और उन दवाओं में ही वह प्रतिबंधित पदार्थ था।'

Web Title: Boxer Sumit Sangwan banned for one year for consuming prohibited substance

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे