लाइव न्यूज़ :

बोल्ट ने मुंबई इंडियन्स के मध्यक्रम से और अधिक रन बनाने को कहा

By भाषा | Updated: April 22, 2021 15:15 IST

Open in App

चेन्नई, 22 अप्रैल लचर प्रदर्शन कर रहे मुंबई इंडियन्स के मध्यक्रम को संदेश देते हुए तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने गुरुवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी मैचों में गेंदबाज चाहेंगे कि टीम और अधिक रन बनाए।

गत चैंपियनशिप मुंबई इंडियन्स का मध्यक्रम अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया है और बोल्ट कहा कि बल्लेबाज भी इससे खुश नहीं हैं।

बोल्ट ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम के मुकाबले से पूर्व कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि अब तक जिस तरह चीजें हुई हैं उससे संभवत: मध्यक्रम भी काफी खुश नहीं है लेकिन पता है कि खिलाड़ी भूखे हैं और कल प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होंगे क्योंकि यह चेन्नई में हमारा आखिरी मुकाबला होगा।’’

न्यूजीलैंड के इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘हमारी शुरुआत आदर्श नहीं रही, बेशक हम चाहते हैं कि टीम और अधिक रन बनाए। लेकिन इस टीम के मजबूत पक्षों में से एक अंत तक चुनौती देना है और गेंदबाज ऐसा करने में सफल रहे। उम्मीद करते हैं कि हम रन बनाने में सफल रहेंगे।’’

मुंबई इंडियन्स ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं जिसमें से दो में उसे जीत और दो में हार मिली है। टीम के मध्यक्रम को चारों मैचों में जूझना पड़ा और टीम एक बार भी 170-180 के आसपास का स्कोर बनाने में विफल रही।

टीम के मध्यक्रम में इशान किशन, हार्दिक पंड्या और उनके भाई कृणाल पंड्या के अलावा वेस्टइंडीज के आक्रामक आलराउंडर कीरोन पोलार्ड जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं।

बोल्ट ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मेरे लिए बल्लेबाजों के नजरिये से बात करना काफी मुश्किल है। वे (हार्दिक और पोलार्ड) हमारी टीम का अहम हिस्सा हैं, वे अब तक योजना के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वे निश्चित तौर पर कुछ अतिरिक्त गेंद खेलने के बारे में सोच रहे होंगे। हां, उम्मीद करते हैं कि हम पावर प्ले में मिल रही अच्छी शुरुआत का फायदा उठा पाएंगे।’’

किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजों को खतरनाक करार देते हुए बोल्ट ने कहा कि उन्हें गेंदबाजी करना चुनौती होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!