लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश टेस्ट श्रृंखला के लिए बिलाल, इमाम की पाकिस्तान टीम में वापसी, चोटिल यासिर चूके

By भाषा | Updated: November 15, 2021 19:58 IST

Open in App

कराची, 15 नवंबर पाकिस्तान के अनुभवी लेग स्पिनर यासिर शाह को अंगूठे की चोट से उबरने में विफल रहने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए सोमवार को चुनी गयी टीम में जगह नहीं दी गयी।

पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक और ऑफ स्पिनर बिलाल आसिफ की राष्ट्रीय टीम वापसी हुई है।

मुख्य चयनकर्ता मुहम्मद वसीम ने कहा कि बिलाल को यासिर के स्थान पर चुना गया था। यासिर अभी अंगूठे की चोट से उबर रहे हैं। इस चोट के कारण वह घरेलू प्रथम श्रेणी के टूर्नामेंट कायद-ए-आजम ट्रॉफी के मुकाबले भी नहीं खेल पा रहे है।

पाकिस्तान के सबसे अनुभवी टेस्ट गेंदबाज यासिर ने जुलाई-अगस्त में वेस्टइंडीज में अपना पिछला टेस्ट मैच खेला था।

चयनकर्ताओं ने ऑफ स्पिनर साजिद खान और लेग स्पिनर जाहिद महमूद को भी टीम में शामिल किया है, जबकि युवा तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी को पदार्पण का मौका दिए बिना बाहर कर दिया गया है। वह वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली टीम का हिस्सा थे।

बांग्लादेश दौरे पर पाकिस्तान को पहला टेस्ट 26 से 30 नवंबर (चटगांव) और दूसरा टेस्ट चार से आठ दिसंबर (ढाका) तक खेलना है।

वसीम ने कहा, ‘‘ हमने टीम प्रबंधन के साथ विचार-विमर्श करने के बाद बांग्लादेश की परिस्थितियों तथा उनके संभावित खिलाड़ियों को ध्यान में रखते हुए  टीम का चयन किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ बांग्लादेश अपनी सरजमीं पर मजबूत टीम है लेकिन हमारे पास शानदार प्रदर्शन करने के लिए संसाधन, प्रतिभा और अनुभव है। हम यहां लय हासिल कर उसे आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला तक जारी रखना चाहेंगे, जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगा।’’

टीम: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, आबिद अली, अजहर अली, बिलाल आसिफ, फहीम अशरफ, फवाद आलम, हसन अली, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नौमान अली, साजिद खान, सरफराज अहमद, सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी, जाहिद महमूद।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!