लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरू एफसी ने ओडिशा को 2-1 से हराया

By भाषा | Updated: December 17, 2020 21:53 IST

Open in App

बम्बोलिम (गोवा), 17 दिसंबर कप्तान सुनील छेत्री और क्लाइटन सिल्वा के गोल की मदद से बेंगलुरू एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को यहां ओडिशा एफसी को 2-1 से पराजित किया।

छेत्री ने 38वें मिनट में गोल करके बेंगलुरू को बढ़त दिलायी लेकिन स्टीवन टेलर ने 71वें मिनट में गोल करके ओडिशा को बराबरी पर ला दिया था। क्लाइटन सिल्वा ने 79वें मिनट में गोल करके बेंगलुरु को 2-1 से आगे कर दिया। उनका यह गोल आखिर में निर्णायक साबित हुआ।

बेंगलुरु की छह मैचों में यह तीसरी जीत है और अब वह 12 अंक लेकर तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। टीम ने इस सत्र में तीन ड्रॉ भी खेले हैं।

ओडिशा को छह मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने एक मैच ड्रॉ भी खेला है, लेकिन इस सत्र में उसे अब भी पहली जीत का इंतजार है। ओडिशा एक अंक के साथ 10वें नंबर पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!