लाइव न्यूज़ :

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बंगाल का शिविर शुरू

By भाषा | Updated: December 17, 2020 21:28 IST

Open in App

कोलकाता, 17 दिसंबर बंगाल के 25 संभावित खिलाड़ियों ने गुरुवार से यहां जाधवपुर विश्वविद्यालय द्वितीय परिसर मैदान पर अगले महीने होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के लिए तैयारी शिविर शुरू किया।

शिविर में शामिल अधिकांश खिलाड़ियों ने क्लब स्तर के बंगाल टी20 चैलेंज में भी हिस्सा लिया।

बंगाल को ग्रुप बी में तमिलनाडु, झारखंड, ओडिशा, असम और हैदराबाद के साथ रखा गया है और टीम को अपने घरेलू मैदानों पर खेलने का फायदा मिलेगा।

बंगाल के कोच अरूण लाल ने कहा, ‘‘हमें काफी मुश्किल ग्रुप मिला है। अगर आपने एक मैच गंवा दिया तो आपकी क्वालीफाई करने की संभावना लगभग खत्म हो जाएगी, आपको अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा और सभी पांचों मैच जीतने होंगे। आप बुरे दिन का सामना करने की स्थिति में नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने शानदार बंगाल टी20 चैलेंज टूर्नामेंट का आयोजन किया जहां प्रत्येक खिलाड़ी को 10 मैच खेलने को मिले इसलिए मुझे लगता है कि टूर्नामेंट शुरू होने तक हमारी तैयारी अच्छी होगी।’’

विलंब के बाद भारत के घरेलू सत्र की शुरुआत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के साथ होगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन 10 से 31 जनवरी के बीच छह राज्यों में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!